मक्का फसल बर्बाद होने से किसानों की टूटी कमर

SHARE:

बलरामपुर/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में विगत शुक्रवार की रात एवं शनिवार को पूरा दिन तेज हवा के साथ भारी बारिश ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया। बेमौसम बारिश से खासकर मक्का फसल को व्यापक क्षति पहुंचाई है।यहाँ के किसान आर्थिक रूप से कमजोर होने की वजह किसी भी फसलों की तैयारी के लिए पूरी तरह साहूकारों के कर्ज पर निर्भर रहता है।

जो भी किसान कर्ज लेकर मक्का की खेती किया था उसका फसल पूरी तरह बर्बाद हो जाने से कर्ज के दलदल में पूरी तरह धस गया है। खेत में तेज हवा के कारण गिरे मक्का फसल को देखकर किसान माथा पीटने को मजबूर है। कियूंकि वर्तमान समय में अधिकांश मक्का फसलों में बाली निकलना शुरू हो गया था।

जो गिर जाने के बाद केवल पशुओं का चारे में तब्दील होकर रह गया है।किसानों का भारी आर्थिक नुकसान को लेकर लिविंग फॉर हॉप फाउंडेशन नाम की संस्था के द्वारा अंचलाधिकारी एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी को क्षेत्र के किसानों की समस्या से अवगत कराते होते जांचोपरान्त क्षतिपूर्ति दिए जाने को लेकर आवेदन सौंपा है।

जिसमें किसानों का के सी सी ऋण माफ किए जाने के साथ साथ आगामी फसल के लिए मुफ्त बीज अनाज सहित अन्य कृषि सामग्री उपलब्ध कराने की मांग सरकार से की है। वहीं विषय पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी कृष्ण मोहन तिवारी ने बताया कि इस आवेदन को आवश्यक दिशानिर्देश के लिए जिला के वरीय पदाधिकारियों को भेज दी जाएगी।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!