एनजीओ में नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो नाबालिग लड़की का अपहरण, जांच में जुटी पुलिस

SHARE:

किशनगंज/सागर चंद्रा

एनजीओ में नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो नाबालिग लड़की का अपहरण कर लेने का मामला सामने आया है। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब लड़की के परिजन मामले की शिकायत लेकर टाउन थाना पहुंचे। जहां बारहघड़िया पुराना खगड़ा निवासी जमशेद अली की लिखित शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।


परिजनों ने पुलिस को बताया कि गत 9 जुलाई की शाम से ही सबा नूरी और गुलशन प्रवीन गायब है। घटना के बाद परिजनों ने अपने रिश्तेदारों के घर जाकर उनकी तलाश की‌। लेकिन उन्हें ढ़ूंढ़ निकालने में नाकाम रहे।

लेकिन दोनों ने अपनी बड़ी बहन को फोन कर बताया कि वे पटना पहुंच गए हैं। परिजनों ने आशंका व्यक्त करते हुए बताया कि पश्चिमपाली निवासी प्रमोद कुमार साह ने सबा नूरी और गुलशन प्रवीन को एनजीओ में नौकरी दिलाने का झांसा देकर पटना ले गया है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!