इरफान/ पोठिया/किशनगंज
पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र से लापता एक युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। सोमवार को महिला पुलिस अभिरक्षा में युवती की मेडिकल जांच के बाद न्यायालय में ब्यान दर्ज कराया गया। प्राथमिकी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव की एक युवती बीते 3 मई को घर से अचानक लापता हो गई थी।
घटना को लेकर परिजनों ने पहाड़कट्टा थाना में कांड संख्या 92/26 दर्ज कराया था। उल्लेखनीय है कि इस कांड में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद स्थित भोलेनाथ कॉलोनी के बिक्की शर्मा को नामजद आरोपित बनाया गया है। परिजनों का आरोप है कि बिक्की शर्मा करीब 2 वर्षो से युवती से फोन पर बात कर रहा था और अपने प्रेम-जाल में फंसाकर तथा उत्तर प्रदेश से दो दोस्तों को गांव भेजकर युवती को ट्रेन से लेकर यूपी चला गया था।
आरोप यह भी है कि युवती अपने साथ घर से एक भरी सोना व 27 भरी चांदी के आभूषण तथा 50 हजार नगदी लेकर घर से चली गई थी। पहाड़कट्टा थानाध्यक्ष फुलेंद्र कुमार ने बताया कि तकनीकी अनुसंधान के जरिये लड़की को सकुशल बरामद कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। कांड अनुसंधान अंतर्गत है।






















