मनिहारी /कटिहार – मनिहारी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने गत दिनों सूबे के अलग अलग क्षेत्रों में चक्रवात व बेमौसम बरसात से किसानों की हुई व्यापक फसल क्षति के प्रति चिंता जाहिर की है।
श्री सिंह ने आपदा प्रबंधन पदाधिकारी कटिहार को पत्र प्रेषित कर मनिहारी विधान सभा क्षेत्र अन्तर्गत आंधी, पानी से किसानों की हुई फसल क्षति का आकलन कराने व क्षतिग्रस्त फसल को लेकर प्रभावित किसानों को क्षतिपूर्ति की मांग की है।
अपने पत्र के माध्यम से श्री सिंह ने जानकारी दी है कि गत दिनों की आंधी – बारिस में खेत मे किसानों की तैयार गेहूं, मक्का, आलू की फसलें व्यापक पैमाने पर तबाह हुईं हैं। अचानक आई इस प्राकृतिक आपदा से क्षेत्र के अनेक किसानों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है, तो दूसरी ओर फसलों पर आधारित उनकी आर्थिक विकास पर बज्रपात सा हो गया है।



























