कटिहार – रविवार को दोनो पाली में आयोजित होने वाली सिपाही परीक्षा की जिले में 14 एवं 17 जून को आयोजित की जाएगी। परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्वक संचालित करने को लेकर बैठक आयोजित की गई।विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी की संयुक्त अध्यक्षता में सभी आवश्यक तैयारियों को लेकर में ब्रीफिंग की गई।
जिसमें बताया गया कि जिले में कुल 25 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं। जिनमें लगभग 36,000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के उपस्थित होने की संभावना है।परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में कदाचारमुक्त आयोजित कराने को लेकर पदाधिकारी द्वय ने नामित नोडल पदाधिकारी, जोनल-सह-गश्ती दंडाधिकारी, स्टैटिक दंडाधिकारी एवं केन्द्राधीक्षक एवं पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिये।जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी केन्द्राधीक्षक एवं मजिस्ट्रेट को अवगत कराया कि परीक्षा केन्द्रों में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ, वाई-फाई गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, व्हाइटनर, इरेजर,ब्लेड जैसी सामग्री पूर्णतः वर्जित है।
इसलिए परीक्षार्थी को इन सामग्रियों के साथ परीक्षा केन्द्रों में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस परीक्षा के तहत मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में मद्य निषेध सिपाही, कारा एवं सुधार सेवाएँ निरीक्षणालय, गृह विभाग में कारापाल तथा परिवहन विभाग में चलंत दस्ता सिपाही के कुल 4,000 से अधिक पदों के लिए परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 10:00 बजे से 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न 03:00 बजे से 05:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।
अभ्यर्थियों के लिए रिपोर्टिंग का समय प्रथम पाली का समय सुबह 08:00 बजे तथा द्वितीय पाली का अपराह्न 01:00 बजे निर्धारित किया गया है। परीक्षा केंद्र में प्रवेश प्रथम पाली के लिए प्रातः 09:00 बजे तथा द्वितीय पाली के लिए अपराह्न 02:00 बजे तक ही अनुमान्य होगा। केन्द्रीय चयन परिषद सिपाही भर्ती को शांतिपूर्वक वातावरण में कदाचारमुक्त आयोजित कराने हेतु नोडल अधिकारी, जोनल सह गश्ती दंडाधिकारी, स्टैटिक दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ पुलिस बलों की पर्याप्त संख्या में तैनाती की गई है।
सभी परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वार एवं परीक्षा कक्षा में सभी प्रकार की गतिविधियों पर निगरानी हेतु सीसीटीवी कैमरे के साथ जैमर की व्यवस्था की गई है। केंद्र के बाहर 200 मीटर के दायरे में BNSS के धारा 163 लागू रहेगा। साथ ही परीक्षा केन्द्रों पर फर्नीचर, पर्याप्त प्रकाश पेयजल जैसी सुविधा उपलब्ध रहेगी। जिला पदाधिकारी द्वारा परीक्षा सभी पदाधिकारियों एवं केंद्र अधीक्षकों को पूरी तत्परता एवं निष्ठा से कदाचार रहित परीक्षा संचालन कराने का निर्देश दिया उन्होंने कहा कि किसी भी हालत में परीक्षा केंद्र पर कोई गड़बड़ी पैदा न हो एवं परीक्षा कदाचार रहित संपन्न हो सके।
उन्होंने परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन के संकल्प को दुहराते हुए कहा कि कदाचार मुक्त परीक्षा के संचालन हेतु जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियों को पूर्ण कर लिया गया है।वहीं एसपी ने पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी महिला अभ्यर्थियों का महिला कर्मियों द्वारा महिला पुलिस की उपस्थिति में फ्रिस्किंग की जाए तथा पुरुष अभ्यर्थियों का पुरुष कर्मियों द्वारा अच्छी से फ्रिस्किंग की जाए।
उन्होंने कहा कि परीक्षा के दिन यातायात की सुगम व्यवस्था एवं विधि व्यवस्था संधारण हेतु सड़को पर पुलिस बलों को तैनात कराने का निर्देश दिया। बैठक में एसपी शिखर चौधरी, अपर समाहर्ता डाॅ विनोद कुमार , अपर समाहर्ता आपदा कुमार मृत्युंजय ,सदर अनुमंडल पदाधिकारी प्रद्युम्न सिंह यादव , सदर,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विशाल आनंद, सभी गश्ती दल दंडाधिकारी, सभी जोनल दंडाधिकारी, सभी स्टैटिक दंडाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी योगेन्द्र कुमार , प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय प्रशाखा अभिषेक किशोर ,जिला शिक्षा पदाधिकारी राहुलचन्द्र चौधरी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित रहे ।
























