फलका में नाइट गार्ड से लूट की बाइक पुलिस ने की बरामद
-कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ
फलका/कटिहार – बीते शनिवार को फलका थाना क्षेत्र के स्टेट हाइवे-77 पर अमरपुर गांव समीप नाइट गार्ड कैलाश पंडित चांदपुर निवासी का अज्ञात बदमाशों द्वारा बाइक लूट की घटना में पुलिस ने लूट की बाइक लावारिस हालत में बरामद कर लिया है।पुलिस कई संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
वहीं का पुलिस का दावा है कि घटना में संलिप्त बदमाशों को चिन्हित कर लिया गया है।घटना को लेकर थानाध्यक्ष रवि कुमार राय ने बताया कि सोमवार की संध्या सूचना मिली कि अमरपुर गांव समीप छहर में एक बाइक लावारिस हालत में पड़ा हुआ है।मौके पर पहुंचे तो नाईट गार्ड की लूट की बाइक बरामद हुआ।
उन्होंने बताया कि क्षेत्र में पुलिस की लगातार बढ़ती दबिश के कारण लूट में संलिप्त बदमाशों द्वारा बाइक छहर में फेंक कर फरार हो गया।घटना को लेकर क्षेत्र के कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जारी है।वहीं घटना में संलिप्त बदमाशों को चिन्हित कर लिया गया है।बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी हेतु जगह-जगह छापेमारी की जा रही है।वहीं पुलिस द्वारा घटना का जल्द उद्भेदन करने को लेकर क्षेत्र के लोगों ने साधुवाद दिया है।



























