दिघलबैंक (किशनगंज) मुरली धर झा
कोढ़ोबाड़ी थाना क्षेत्र के लोहागाड़ा गांव में सोमवार को एक किशोरी ने अपने घर पर फांसी के फंदे से लटकर अपनी जान दे देने का मामला प्रकाश में आया है। मामलें को लेकर पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेजा है। मृतक किशोरी की पहचान लोहागाड़ा वार्ड 4 निवासी आलसी लाल सिंह की 19 वर्षीय पुत्री में हुए है।
घटना को लेकर बताया जा रहा था कि मृतका का पड़ोस के किसी लड़के के साथ प्रेम संबंध था। इस बीच जब मामला परिवार के संज्ञान में आया तो पांच दिन पहले स्थानीय स्तर पर मामलें को लेकर पंचायती कर घटना को रफा दफा कर दिया गया। लेकिन इस घटना क्रम को लेकर परेशान युवती ने संभवतः यह कदम उठाया है।
मौके पर प्रभारी थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि लोहागाड़ा गांव में एक युवती ने पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी है। सूचना मिलते ही उसके घर पहुचा तो मृतका का शव घर के बरामदे में लिटा हुआ मिला।
उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वही उन्होंने बताया कि अभी तक मृतका के पिता द्वारा लिखित आवेदन नही दिया है। पुलिस सभी बन्दुओं पर नजर रखते हुए अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।



























