दुकानों को बंद करने के निर्देश से नाराज दुकानदारों ने खगड़ा मेला कार्यालय के सामने किया विरोध प्रदर्शन

SHARE:

संवाददाता/ किशनगंज

किशनगंज के ऐतिहासिक खगड़ा मेला को बंद किए जाने का निर्देश प्रशासन द्वारा दिए जाने के बाद दुकानदार परेशान है ।मेला दुकानदारों को अचानक मिले इस निर्देश के बाद दुकानदारों के समक्ष यह परेशानी उठ खड़ी हुई है कि आखिर वो अचानक दुकानों को तोड़ कर कहा ले जायेंगे।जिससे नाराज दुकानदारों ने सोमवार को खगड़ा मेला कार्यालय का घेराव किया और मेला ठेकेदार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया ।

दुकानदारों का कहना था कि अचानक दुकान हटाने का निर्देश दे दिया गया जिससे उन्हें लाखो रुपए का नुकसान होगा।एक दुकानदार ने बताया कि हर साल वो दुकान लगाते है और होली के बाद अपनी दुकानों को दुसरे जगह ले जाते है ।लेकिन अभी कही मेला नहीं लग रहा है ऐसे में वो कहा जाएंगे।गौरतलब हो कि 12 जनवरी को मेला का उद्घाटन हुआ था ,हर साल मेला एक महीने के लिए लगता है ।लेकिन खिलौने ,मीना बाजार आदि की दुकानें रह जाती है और वो होली के बाद बंद होती है।

हालाकि इस साल भी झूला ,मौत का कुआं,सर्कस आदि निर्धारित अवधि में बंद हो गया है लेकिन छोटे दुकानदार अभी भी मेला में मौजूद है जिन्हें हटाने का निर्देश दिया गया है।जिसके बाद दुकानदारों में आक्रोश का माहौल है और दुकानदारों का कहना है कि यदि यही स्थिति रही तो आगे वो इस मेला में नहीं आएंगे।मालूम हो कि सरकार ने खगड़ा मेला को राजकीय मेला का दर्जा प्रदान किया है और बीते 140 वर्षों से भी अधिक समय से मेला लगता आ रहा है।

मेला के आयोजक बबलू साहा ने कहा कि दुकान को हटाने का आदेश मिला है उन्होंने कहा कि दुकानदारों की मांग है कि होली तक उन्हें रहने दिया जाए लेकिन प्रशासन के द्वारा तुरंत हटाने का निर्देश प्राप्त हुआ है।उन्होंने कहा कि प्रशासन को दुकानदारों की समस्या पर ध्यान देने की वो मांग करते हैं।पूरे मामले पर एडीएम अमरेंद्र कुमार पंकज ने कहा कि मेला की अवधि समाप्त हो चुकी है इसीलिए यह निर्देश दिया गया है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई