विधायक ने सड़क निर्माण कार्य का लिया जायजा,कहा गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा बर्दास्त

SHARE:

संवाददाता: बिपुल विश्वास

फारबिसगंज के सदर रोड स्थित पोस्ट ऑफिस चौक के पास सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर उठी शिकायतों के बाद विधायक मनोज विश्वास ने अधिकारियों के साथ स्थल निरीक्षण किया। जांच के दौरान निर्माण सामग्री का सैंपल लेकर लैब भेजने का निर्णय लिया गया।

इस मौके पर एसडीओ, नगर परिषद और बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड के अधिकारी मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने नाला निर्माण की ऊंचाई और डिजाइन पर आपत्ति जताते हुए जल जमाव की समस्या बने रहने की आशंका व्यक्त की।

विधायक श्री विश्वास ने कहा कि गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा और बरसात से पहले जल जमाव की समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई