15वीं वित्त योजना से बने छठ घाट का भव्य उद्घाटन, जिला परिषद ने गिनाई विकास उपलब्धियां

SHARE:

टेढ़ागाछ/विजय कुमार साह

टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चिल्हनियां पंचायत के वार्ड संख्या 10 आमबाड़ी गांव में सोमवार को 15वीं वित्त आयोग योजना के तहत निर्मित छठ घाट का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूरे गांव में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।

छठ घाट का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य खोशी देवी, जिला परिषद प्रतिनिधि दिनेश कुमार मांझी, देवनारायण सिंह, मानिकचंद प्रसाद सिंह, बाना मांझी, बृजमोहन सिंह, मिथिलेश कुमार मांझी एवं ब्रत लाल सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया और इसे ग्रामीणों को समर्पित किया।उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान ढोल-नगाड़ों के साथ जिला परिषद सदस्य श्रीमती खोशी देवी का भव्य स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया और इस महत्वपूर्ण विकास कार्य के लिए आभार प्रकट किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।सभा को संबोधित करते हुए जिला परिषद सदस्य श्रीमती खोशी देवी ने कहा कि 15वीं वित्त आयोग की राशि से आमबाड़ी गांव में छठ घाट का निर्माण 7 लाख 49 हजार 900 रुपये की लागत से कराया गया है। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व इस क्षेत्र का एक प्रमुख आस्था का पर्व है और घाट के अभाव में श्रद्धालुओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब छठ घाट के निर्माण से न सिर्फ छठ व्रतियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि अन्य धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन में भी ग्रामीणों को लाभ होगा।


जिला परिषद सदस्य ने आगे कहा कि जिला परिषद की प्राथमिकता ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विकास करना है। उन्होंने बताया कि उनके क्षेत्र अंतर्गत छह पंचायतों में जिला परिषद मद से कई विकास कार्यों को धरातल पर उतारा गया है। सड़क, नाला, छठ घाट, सामुदायिक भवन जैसे कार्यों को जनता की मांग के अनुसार प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि ग्रामीणों को सीधा लाभ मिल सके।जिला परिषद प्रतिनिधि दिनेश कुमार मांझी एवं अन्य वक्ताओं ने भी

छठ घाट निर्माण को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा और गांव की पहचान मजबूत होगी। ग्रामीणों ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि लंबे समय से छठ घाट की मांग की जा रही थी, जो अब पूरी हो गई है।कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने जिला परिषद सदस्य एवं सभी जनप्रतिनिधियों का धन्यवाद ज्ञापित किया और भविष्य में भी इसी तरह विकास कार्य जारी रहने की उम्मीद जताई।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई