किशनगंज/प्रतिनिधि
जिला मुख्यालय के बीस केन्द्रों में चल रही इंटरमीडिएट की छठे दिन की परीक्षा भी कदाचारमुक्त संचालित हुई। दोनो पालियो की परीक्षा में कुल 11 हजार 117 परीक्षार्थी शामिल हुए व 170 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें। प्रथम पाली की परीक्षा में 1649 परीक्षार्थी शामिल हुए व 43 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें।
दूसरी पाली की परीक्षा में 9468 परीक्षार्थी शामिल हुए व 90 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें।परीक्षा 20 केंद्रों में संचालित की जा रही है।छठे दिन की परीक्षा में भी किसी भी परीक्षार्थी के निष्काषन की सूचना नहीं है।डीएम विशाल राज और एसपी संतोष कुमार परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था पर नजर बनाए हुए है।केंद्रों से दो सौ मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू थी।
परीक्षा केंद्रों में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई थी।एसडीएम अनिकेत कुमार व एसडीपीओ गौतम कुमार परीक्षा केंद्रों का जायजा ले रहे थे।इंटर हाई स्कूल परीक्षा केंद्र से बाहर निकल रहते एक छात्र ने बताया कि ज्यादातर मुख्य विषयों की परीक्षा हो चुकी है।अब वैकल्पिक विषयों की परीक्षा है। वैकल्पिक विषयों के परीक्षार्थियों की संख्या कम है।अब तक के विषयों की परीक्षा अच्छी गुजरी है।




























