प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर केन्द्रीय नोडल अधिकारी द्वारा की गई समीक्षा बैठक

SHARE:

किशनगंज /प्रतिनिधि 

 एम. रामचंदुडु  निदेशक, जनगणना कार्य-सह-नागरिक निबंधन, पटना-सह-केन्द्रीय नोडल अधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना की जिला कार्ययोजना/प्रगति से संबंधित समाहरणालय के सभा कक्ष में समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में जिला पदाधिकारी विशाल राज के साथ कृषि एवं संबद्ध विभाग के जिला, अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना अंतर्गत 11 विभागों की 36 योजनाओं का कार्यान्वयन किया जा रहा है। कृषि विभाग इस योजना का नोडल विभाग है एवं इसके साथ कृषि विज्ञान केन्द्र, पशुपालन, मत्स्य, गव्य एवं डेयरी, सहकारिता, जल संसाधन, भूमि संसाधन, उद्योग, ग्रामीण विकास तथा कौशल विकास की योजनाओं को इसमें सम्मिलित किया गया है। योजना के अनुश्रवण के लिये नीति आयोग द्वारा 73 परफार्मेनस पारामीटर इंडिकेटर तया किये गये है जिसके आधार पर जिलों की रैंकिंग निर्धारित की जायेगी। 

निदेशक, जनगणना कार्य-सह- नागरिक निबंधन, पटना-सह-केन्द्रीय नोडल अधिकारी के द्वारा सभी विभागों को निदेश दिया गया कि आपस में समन्वय स्थापित कर समेकित रूप से प्रयास करें जिससे प्रभावी रूप से योजनाओं की उपलब्धि प्राप्त की जा सके। उन्होने योजना के लाभार्थी किसानों की आवश्यकता के अनुसार कार्ययोजना बनाने का भी निदेश दिया। इसके लिये प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर व्यापक प्रचार प्रसार करते हुए कैंप आयोजित कर किसानों की राय लेकर कार्यक्रम निर्धारित किया जाय, जिससे योजना को धरातल पर प्रभावी तरीके से लागू किया जा सकें। निदेशक द्वारा जिला में प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना के क्रियान्वयन हेतु प्राप्त सुझाव एवं शिकायत को जिला स्तर पर संकलित करते हुये उनको कार्ययोजना में जोड़ने का निर्देश दिया गया है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई