अररिया /बिपुल विश्वास
फॉरबिसगंज के जे पी भवन में सवर्ण समाज एकता मंच के बैनर तले यूजीसी के खिलाफ बैठक आयोजित किया गया।बैठक में यूजीसी के नए कानून के खिलाफ सवर्ण समाज के लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया ।
बैठक की अध्यक्षता विमल सिंह के द्वारा किया गया!बैठक में सभी ने एकजुट होकर कहा की अभी तक जिसकी भी सरकार बनी हैं सभी ने वोट तो सवर्ण से लिया लेकिन चुनाव के बाद सभी ने अपने अपने हिसाब से सवर्ण के खिलाफ कुछ ना कुछ कानून लाकर सवर्ण समाज को दबाने का प्रयास किया,और हमलोग सभी चुप बैठे हैं जिनके कारण आज हमारे बच्चे के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा हैं, अब हमलोग किसी भी स्तिथि में चुप नहीं बैठँगे, चाहे इसके लिए हमें सड़क से संसद तक जाना पड़े।लोगो ने कहा कि आज की बैठक एक चेतावनी के तौर पर हैं और आगे का रूप रेखा तैयार करके एक बड़े संगठन का निर्माण किया जाएगा जो सवर्ण समाज का हक़ और आवाज के लिए तैयार रहेगा इसमें प्रत्येक घर का एक एक व्यक्ति सदस्य बनेगा।
बैठक में उपस्थित सदस्य
अजय झा ,क्रांति कुंवर, भोला शंकर तिवारी, अशोक श्रीवात्स्व, रजत सिंह, सुबोध मोहन ठाकुर, रमेश सिंह, अभिषेक सिंह मनोज झा, देवेश ठाकुर, पवन सिंह, अमन झा, निशांत झा, रमन झा, विवेक झा, सुमीत मिश्रा, मनोज पांडेय, अंजनी सिंह, मेजर झा, चंद्र शेखर मिश्रा, सतीश श्रीवात्सव, रामनाथ झा एवं सेकड़ो की संख्या में सवर्ण समाज के गणमान्य लोग मौजूद थे ।




























