किशनगंज /प्रतिनिधि
विद्यालय शिक्षा समिति की तीन दिवसीय ग़ैर आवासीय प्रशिक्षण उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोचाधामन में सोमवार को संपन्न हुआ ।इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्येश्य समिति के सदस्यों को विद्यालय प्रबंधन को सुदृढ़ करने शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाने तथा सरकारी योजनाओं के प्रभावी और पारदर्शी क्रियान्वयन के लिए सक्षम बनाना था।

प्रशिक्षण सत्र के दौरान साधनसेवी सह शिक्षिका पद्मा भारतीय एवं उत्प्रेरक इफ्तेखार वसी के द्वारा शिक्षा का अधिकार अधिनियम, विद्यालय विकास योजना, छात्र नामांकन एवं नियमित उपस्थिति बढ़ाने विद्यालयों में स्वच्छता पोषण कार्यक्रम तथा शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला गया । सभी विद्यालय के प्रधानाध्यापकों ने इस प्रशिक्षण को भली भाँति सफल बनाया एवं प्रशिक्षण में शामिल समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी और ज्ञानवर्धक बताया तथा प्राप्त जानकारियों को अपने अपने विद्यालयों में व्यावहारिक रूप से लागू करने का संकल्प लिया।




























