ठंड में उम्मीद की गर्माहट, रेड क्रॉस के कंबल वितरण से खिले गरीबों के चेहरे

SHARE:

संवाददाता/ किशनगंज

किशनगंज जिले में बढ़ती ठंड को देखते हुए रेड क्रॉस सोसाइटी ने गरीब लोगों के लिए राहत की पहल की है। इस दौरान जिला पदाधिकारी सह इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष विशाल राज एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन इच्छित भारत मौजूदगी में किशनगंज शहर के डुमरिया भट्टा स्थित यूनिटी पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के द्वारा 150 गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया।

जिला पदाधिकारी सह इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी अध्यक्ष विशाल राज ने कहा कि जिले में भीषण ठंड को देखते हुए इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के द्वारा गरीब लोगों के बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है। कंबल वितरण से लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। इस अवसर पर इच्छित भारत ने कहा कि ठंड के मौसम में गरीब लोगों को कंबल की बहुत जरूरत होती है।

इसलिए रेड क्रॉस सोसाइटी ने यह पहल की है। उन्होंने कहा कि सोसाइटी का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद करना है, अब तक 600 कंबल का वितरण हो चुका है आने वाले समय में दिलावरगंज, फ़रिमगोला, बहादुरगंज, कोचाधामन कंबल का वितरण गरीब लोगों के बीच करेंगे और हम लोगों का कोशिश है कि आने वाले 15 जनवरी तक 1500 कंबल का वितरण किया जाएगा। इस दौरान रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव मिक्की साहा ने कहा कि सोसाइटी आगे भी गरीबों की मदद के लिए काम करती रहेगी। उन्होंने कहा कि सोसाइटी के सदस्य गरीबों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।इस मौके पर अनिल सिंह,कमलेश शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!