फॉर्मर आईडी निबंधन कार्य का प्रखंड विकास पदाधिकारी अहमर अब्दाली ने लिया जायजा,दिए जरूरी निर्देश

SHARE:

किशनगंज /रणविजय

भारत सरकार के फार्मर रजिस्ट्री परियोजना अंतर्गत किसानों के फार्मर आईडी बनाने का कार्य इन दिनों जारी है, इस आलोक में दिनाँक 06 जनवरी 2026 से 09 जनवरी 2026 तक विशेष अभियान चलाया जाना है.

जिला पदाधिकारी विशाल राज के निर्देश के आलोक में अभियान का व्यापक प्रचार प्रसार करने एवम कैम्प मोड में फार्मर आईडी के निर्माण का निरीक्षण करने हेतु अहमर अब्दाली, प्रखंड विकास पदाधिकारी ठाकुरगंज और मृत्युंजय कुमार, अंचल अधिकारी ठाकुरगंज के अलावे अनुज कुमार शर्मा, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी ठाकुरगंज के द्वारा ग्राम पंचायत दुधौटी, डुमरिया, बन्दरझुला, तातपौआ, बरचौन्दी, जीरनगच्छ एवं खारुदह पंचायतों का भ्रमण किया गया है. भ्रमण के क्रम में किसान सलाहकार के द्वारा ई- केवाईसी एवम राजस्व कर्मचारी तथा पंचायत कार्यपालक सहायक के द्वारा फार्मर रेजिस्ट्रेशन का जायज़ा लिया गया.

सभी को प्रतिदिन कम से कम 100 रेजिस्ट्रेशन करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. वहीं इसके लिए विकास मित्रों एवम स्वच्छ्ता पर्यवेक्षकों को भी उत्प्रेरक के रूप में ज़िम्मेदारी दी गयी है. स्थानीय जनप्रतिनिधियों को निदेशित किया गया है कि अपने स्तर से भी इसका व्यापक प्रचार प्रसार करें. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि विभाग के द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत अभी लाभुकों का फार्मर आईडी तैयार करना अनिवार्य किया गया है.

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई