किशनगंज/रणविजय
कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के उद्देश्य से एसडीपीओ टू ठाकुरगंज मंगलेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पौआखाली थाने का वार्षिक निरीक्षण किया है. निरीक्षण के दौरान थाने के विभिन्न अभिलेखों की गहन जांच की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं.
एसडीपीओ ने थाने में अभिलेखों एवं पंजियों की समीक्षा के साथ ही संधारित विभिन्न महत्वपूर्ण पंजियों का अवलोकन किया है. उन्होंने थाने में लंबित मामलों के अलावे दागी पंजी, गुंडा पंजी के वर्तमान स्थिति की भी समीक्षा कीे, एसडीपीओ ने थाना क्षेत्र में दर्ज पुराने और लंबित मामलों की बारीकी से समीक्षा की तथा जांच अधिकारियों को निर्देश दिया कि साक्ष्यों का संकलन जल्द से जल्द पूरा कर चार्जशीट दाखिल करें ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके.
उन्होंने दागियों का सत्यापन और गुंडा प्रस्ताव भेजने के साथ ही अपराध नियंत्रण की दिशा में स्पष्ट निर्देश दिए हैं. उन्होंने गुंडा पंजी को अद्यतन करने का निर्देश दिया है ताकि कोई भी नया अपराधी पुलिस प्रशासन की निगरानी से बाहर न रहे. उन्होंने असामाजिक तत्वों के खिलाफ जिला प्रशासन को गुंडा प्रस्ताव भेजने की प्रक्रिया में तेजी लाने का भी निर्देश दिया है.
एसडीपीओ मंगलेश कुमार सिंह ने बताया कि अपराध और अपराधी के प्रति पुलिस का रवैया सख्त है, थाना क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और न्याय के प्रति पुलिस अपने कर्तव्यों के प्रति सदैव तत्पर है. निरीक्षण में थानाध्यक्ष अंकित सिंह, जेएसआई महिमा कुमारी, एसआई महेंद्र कुमार सिंह मौजूद थें.



























