आईआईएचएस बथनाहा ने धूमधाम से मनाया अपना बीसवाँ स्थापना दिवस

SHARE:

अररिया/बिपुल विश्वास


फारबिसगंज अनुमंडल अंतर्गत आईआईएचएस विद्यालय ने अपना बीसवाँ स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन के साथ प्रारम्भ हुआ।इस मौके पर विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शश्वत रंजीत कमांडेंट 56वीं बटालियन एसएसबी, बथनाहा विशिष्ट अतिथि, रानी देवी, मुख्य पार्षद, जैगबनी, डॉ. श्रीपाद जे वालावलकर, एम.डी., डी.पी.बी. कंसल्टेंट पैथोलॉजिस्ट, बिराट नर्सिंग होम बिराटनगर,डॉ. फीरोज कुमार चौधरी,कार्यकारी निदेशक, बिराट रानी आंखा अस्पाताल प्राइवेट लिमिटेड, प्रिंसिपल, सुकमित लेप्चा, आईएचएचएस अकादमी, बथनाहा डायरेक्टर, मिसेज़ रोजी देवी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

प्रिंसिपल सुकमित लेप्चा ने अपने संबोधन में कहा, “आज का दिन हमारे लिए बहुत खास है। हमने बीस साल पहले इस स्कूल की स्थापना की थी, और आज हम यहां हैं, अपने सपनों को पूरा करने के लिए।” मुख्य अतिथि श्री शश्वत रंजीत ने कहा कि, “आईएचएचएस अकादमी ने शिक्षा के क्षेत्र में बहुत अच्छा काम किया है। मैं यहां आकर बहुत खुश हूं।” समारोह में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।गौरतलब हो कि आई एच एच एस ने इस वर्ष विज्ञान संकाय में +2 स्तर तक संबद्धता प्राप्त कर ली है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई