मो मुर्तुजा/ठाकुरगंज, किशनगंज
सोमवार को दुधऔंटी पंचायत के घस्सीकुड़ा हाट स्थिति सामुदायिक भवन में पंचायत के किसानों के फार्मर आइडी कार्ड बनाने का कार्य शुरू हुआ। इस मौके पर पंचायत के किसान सलाहकार मोहम्मद असरारुल हक ने जानकारी देते हुए बताया की विभागीय आदेशानुसार किसानों को सरकारी कृषि योजनाओं का लाभ लेने के लिए एंव पारदर्शी बनाने के लिए प्रखंड सभी पंचायतों में फार्मर आइडी बनाने का कार्य चलाया जा रहा हैं ।
उक्त कार्य केंद्र सरकार की एग्री स्टैक पहल के तहत चल रहें अभियान में सभी पंचायतों में शिविर लगाकर ई-केवाईसी एंव फार्मर आइडी बनाया जाएगा ।उन्होंने यह भी बताया की दुधऔंटी पंचायत में कुल 934 किसानों को किसान सम्मान निधि योजना का सीधा लाभ मिल रहा है। सोमवार तक 506 किसानों का ई-केवाईसी एंव 273 किसानों का फार्मर आइडी बनाया गया ।
शेष बचें किसान भी अपना दस्तावेजों का सत्यापन करवा कर ले ई केवाईसी निशुल्क कर दिया जाएगा।इससे किसानों को किसान सम्मान निधि योजना, बीज अनुदान,फसल बीमा जैसे लाभ भी बिना किसी बाधा के मिलेगा।
राजस्व कर्मचारी अमीत कुमार ने बताया की फार्मर आइडी के लिए किसानों को आधार कार्ड,भूमि से जुड़े दस्तावेज, जैसे खाता खेसरा एक सक्रिय मोबाइल नम्बर लाना जरूरी हैं। इस मौके पर किसान सलाहकार असरारुल हक एवं राजस्व कर्मचारी अमीत कुमार के साथ किसान रफीक अलम, रसमुद्दीन, अब्दुल कैय्युम, लाल अली, मोहम्मद असलम, अब्दुस शुभहान,मोहम्मद निजाम,वाजुद्दीन, शाहिद आलम सहित दर्जनों किसान मोजूद थे।



























