आग लगने से मची अफरा तफरी,हजारों की संपत्ति का नुकसान

SHARE:

बहादुरगंज/किशनगंज/निशांत

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झींगाकाटा इस्तमरार पंचायत के वार्ड नं 12 झींगाकाटा हाट में सोमवार को आग लगने से हजारों की संपत्ति का नुकसान हो गया।आग लगने से चार घर जल कर राख हो गये है। वहीँ आगजनी में आवासीय घर सहित जलावन आदि का घर जल गया है जिसमें लाखों की संपत्ति जल कर राख होने का अनुमान लगाया गया है।


जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर अचानक ही झींगाकाटा वार्ड 12 स्थित एक घर में अचानक आग लग गई। जहां आनन फानन में आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाया तब तक दो परिवार का आवासीय सहित जलावन आदि का घर जलकर राख हो गया जिसमें रखा हुआ घर का सामान जल गया है।

वहीँ आगजनी में साहिल आलम तथा हारून का घर जल गया है। स्थानीय लोगों ने दमकल की गाड़ी को सूचना दी तब तक ग्रामीणों द्वारा आग को बुझा दिया गया। बताते चलें कि आगजनी की घटना में लोगों ने जल्द ही आग पर काबू पा लिया वरना आग की लपटें पूरे गांव को तबाह कर सकती थी। हालांकि आग लगने के कारणों का कुछ पता नहीं चल सका।वहीं पीड़ितों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाया है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई