किशनगंज पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने प्रशिक्षु दरोगा को बेहतर पुलिस के लिए दिए कई टिप्स

SHARE:

किशनगंज/प्रतिनिधि

पुलिस अधीक्षक सागर कुमार के द्वारा 2022 बैच के नए प्रशिक्षु दारोगा को ब्रीफ किया गया।इस दौरान उन्होंने कहा कि जनता से बेहतर व्यवहार करेंगे तो पुलिसिंग भी बेहतर होगी।पुलिस की नौकरी में अनुशासन सबसे महत्वपूर्ण है।जिले में पदस्थापित 2022 बैच के नए प्रशिक्षु दारोगा को एसपी सागर कुमार गुरुवार की शाम को अपने आवास परिसर के कार्यालय में आयोजित बैठक में निर्देश दे रहे थे।

पुलिस अधीक्षक द्वारा हिंदी शाखा, अपराध शाखा एवं अन्य कार्यों से संबंधित ब्रीफिंग किया गया।इस दौरान एसपी श्री कुमार ने प्रशिक्षु अवर निरीक्षकों को टिप्स देते हुए कहा कि आमजन के साथ अच्छा बर्ताव करना है। थाना या आपके पास पहुंचने वाले फरियादियों के साथ कुशल व्यवहार करना है।

आपका व्यवहार ही लोगों की आधी परेशानी को खत्म कर सकती है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में अभी के समय मे डिसिप्लिन सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। अपना कर्तव्यों को समझें। मुख्यालय से जो भी निर्देश मिलेगा वह वरीय अधिकारियों के द्वारा आप तक पहुंच जाएगा। जिसका आपको पालन करना है। पुलिसिंग में अनुसंधान सबसे अहम होता है।

घटना के बाद बारीकी से जांच के लिए एक एक चीजों का नमूना आपको लेना है। जिससे घटना का उदभेदन किया जा सके। एसपी ने कहा कि जो भी गाइड लाइन या कानून लोगों के लिए है। वह आप पर भी लागू होता है। इसीलिए कोई कानून का उल्लंघन नहीं करेंगे। बिहार में शराब बंदी है। इसीलिए लोगों के बीच इस कानून का पालन कराना है। कोई भी पुलिस अधिकारी अपने कामों से जाना जाता है। इसीलिए अपना बेहतर पुलिसिंग देंगे।

सबसे ज्यादा पड़ गई