किशनगंज:पूजा मंडपों में माता दुर्गा की प्रतिमा स्थापित,रूईधासा दुर्गा पूजा पंडाल आकर्षण का केंद्र

SHARE:

संवाददाता :जियाउर रहमान खान

किशनगंज में दुर्गापूजा की जबरदस्त धूम देखने को मिल रही है। पूजा को लेकर बाजार में रौनक बढ़ चुकी है ।रविवार को सभी पूजा मंडपों में माता दुर्गा की प्रतिमा के विराजमान होने के बाद विधिवत पूजा अर्चना शुरू हो चुकी है।

शहर के रूईधासा में भव्य पूजा पंडाल का निर्माण किया गया है जो आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। रूईधासा दुर्गा पूजा कमेटी के द्वारा आकर्षक साज सज्जा की गई है साथ ही यहां हर साल मेला भी लगता है जहां जिले भर के लोग पहुंचते है। पूजा के साथ साथ भक्त मेले में लजीज व्यंजनों का भी लुत्फ उठाते है।

वही पूजा कमेटी के द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता,आरती डांस,शंखनाद , क्विज सहित अन्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाता है जिसमें बढ़ चढ़ कर बच्चे हिस्सा लेते है। सचिव कुंदन सिंह और कोषाध्यक्ष सुशील झा ने बताया कि पूजा घूमने आने वाले भक्तों को किसी तरह की कोई कठिनाई नहीं हो उसके लिए सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम प्रशासन के द्वारा किया जाता है साथ ही पूजा कमेटी के द्वारा भक्तों के लिए हर दिन खिचड़ी प्रसाद की व्यवस्था की जाती है। वही सीसीटीवी कैमरा,पार्किंग आदि की व्यवस्था भी पूजा कमेटी के द्वारा की गई है ।

सबसे ज्यादा पड़ गई