किशनगंज/रणविजय
किशनगंज जिले के सीमावर्ती जियापोखर थाने की पुलिस ने एसपी सागर कुमार के निर्देश पर संध्या गश्त के दौरान बॉर्डर रोड सहित तमाम मार्गों पर आवाजाही करने वाले वाहनों की सघन जांच पड़ताल करते हुए कई वाहन चालकों से पांच हजार राशि का चालान काटा है।
थानाध्यक्ष गौतम कुमार के नेतृत्व में जियापोखर पुलिस ने सीमावर्ती जियापोखर राजागांव सूरीभिट्ठा मार्ग पर आज संध्या गश्त लगाते हुए वाहनों की सघन जांच पड़ताल कर वैध कागजातों की जांच पड़ताल की और जिन वाहन चालकों के पास वैध कागजात नही पाए गए हैं उनका चालान काटा गया है। थानाध्यक्ष गौतम कुमार थाना क्षेत्र में हर एक गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए हुए हैं।
चूंकि जियापोखर थाना भारत नेपाल सीमा से सटा हुआ थाना है जिस कारण सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिस हर एक प्रकार की गतिविधियों पे पैनी नजरें रख रही है।
Author: News Lemonchoose
Post Views: 340





























