न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

चोरो ने चोरी की वारदात को दिया अंजाम ।जेवरात सहित नकदी ले उड़े चोर ।

किशनगंज /बहादुरगंज /देवाशीष चटर्जी


बीती रात बहादुरगंज नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या 06 जुरैल गांव के नूर आलम पिता हबीबुर रहमान के घर अज्ञात चोरों ने टाला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दे दिया गया है।घटना की जानकारी बुधवार की सुबह स्थानीय वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मो बदरुल के द्वारा बहादुरगंज थाना को दी गई।सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष बहादुरगंज सुमन कुमार सिंह अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया एवम नूर आलम के द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर छानबीन शुरू कर दिया गया है।जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष बहादुरगंज सुमन कुमार सिंह ने कहा कि नूर आलम अपने ससुराल गया हुआ था तभी बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा घर का ताला तोड़कर घर में रखे जेवरात एवम सात हजार नगदी सहित अन्य सामानों की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है।
थानाध्यक्ष बहादुरगंज ने कहा कि जल्द ही चोरों को पकड़कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जायेगा।

Share this news

Leave a Comment