न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

चक्रवाती तूफान कुछ घंटो में मचा सकता है तबाही ।

200 किलो मीटर की रफ्तार से चल सकती है हवा । बंगाल सरकार ने जारी किया हेल्प लाइन नंबर ।सभी को घरों में रहने का दिया गया आदेश

देश /डेस्क

चक्रवाती तूफान अमफन कुछ घंटों में ही पश्चिम बंगाल के दीघा समुद्र तट में टकराने वाला है । जिससे भारी नुकसान की आशंका व्यक्त की जा रही है । बंगाल के कोलकाता ,उत्तर चौबीस परगना सहित अन्य जिलों में इसका प्रभाव पड़ेगा ।

चक्रवाती तूफान से उड़ीसा के 100000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है । वही जानकारी के मुताबिक 2:30 बजे के आसपास उड़ीसा के तट पर इसके टकराने की आशंका मौसम वैज्ञानिकों ने जताई है ।

उड़ीसा के अलग-अलग इलाको में लगातार बारिश हो रही है । चक्रवाती तूफान     के प्रहार को कैसे कम किया जाए उसके लिए एनडीआरफ और एसडीआरएफ की टीम तैयारियों में जुटी हुई है । बंगाल और उड़ीसा एनडीआरएफ की दर्जनों टीम लगाई गई है । चक्रवाती तूफान का असर सिक्किम , मेघालय, बिहार आसाम में भी पड़ने वाला है  । जानकारी के मुताबिक 20 साल बाद ऐसा चक्रवाती तूफान बंगाल की खाड़ी में आया है ।बिहार के कई इलाकों में भी मौसम ने करवट बदल दिया है और आकाश में घने बादल छाए हुए है। बिहार के कई जिलों में तूफान कि आशंका को देखते हुए हाई अलर्ट जारी किया गया है ।

Share this news

Leave a Comment