कोचाधामन प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में 22 खेल मैदानों के निर्माण कार्य का किया गया शिलान्यास

SHARE:

कोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम

राज्य सरकार के निर्देशानुसार गुरुवार को प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में 22 खेल मैदानों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। बिशनपुर पंचायत में मनरेगा पीओ मुस्तफा जमाल अंसारी एवं मुखिया पिंटू कुमार चौधरी के द्वारा इंटर हाईस्कूल बिशनपुर और जादू राम,गादू राम चौधरी खेल मैदान के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

खेल मैदान के निर्माण कार्य का शिलान्यास डेरामारी पंचायत के उत्क्रमित उच्च विद्यालय धनपुरा,उत्क्रमित मध्य विद्यालय मौजा बाड़ी में मुखिया शाहबाज आलम के द्वारा किया गया।बुआलदाह पंचायत के वार्ड संख्या चार में खेल मैदान निर्माण कार्य का शुभांरभ मुखिया अबू नसर ने किया। इस संदर्भ में मनरेगा पीओ मुस्तफा जमाल अंसारी ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में 22 खेल मैदानों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।

मनरेगा योजना के तहत खेल मैदानों का निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा। खेल मैदानों में बच्चे विभिन्न खेलों का आनंद ले सकते हैं। इस मौके पर प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी जफर इकबाल,श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी संतोष कुमार दास,सौरभ सुमन भोला कुमार मुखिया शाहबाज आलम पिंटू कुमार चौधरी अबू नसर वार्ड सदस्य सरवर आलम,महेश राम,असलम आलम,जंगी आलम, मनोज शर्मा, वार्ड सदस्य अमीर रजा शाहबाज महताबी तौहीद आलम चंदन शर्मा, राजेश डान, एहतशाम राही,फैजुर रहमान मुकर्रम अब्दुल खालिद,कैसर आलम इत्यादि मौजूद थे।

सबसे ज्यादा पड़ गई