बकरीद पर्व को लेकर विशनपुर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

SHARE:

कोचाधामन ( किशनगंज) सरफराज आलम

बकरीद पर्व को लेकर  बिशनपुर थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। थाना अध्यक्ष रंजन कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बकरीद पर्व शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं जाने को लेकर बल दिया गया।

बैठक में थाना अध्यक्ष रंजन कुमार यादव ने कहा कि सभी पर्व त्यौहार हमें आपसी भाईचारगी एवं प्रेम का संदेश देता है। सभी धर्मों के पर्व त्यौहारों का हमें सम्मान करना चाहिए।

त्योहार मनाते समय ध्यान रहे कि किसी की भी भावनाओं को ठेस नहीं पहूंचे‌। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और जानवर का अवशेष जहां तहां न फेक कर जमीन में गाड़ देने का आह्वान किया।

बैठक में मुखिया पिंटू कुमार चौधरी विक्रम किशोर यादव सरपंच हाजी जलालोद्दीन,सरपंच प्रतिनिधि आफाक आलम, पैक्स अध्यक्ष निशार कौसर राजा, शाहनवाज हैदर,आर्यन दास समेत कई जनप्रतिनिधि एवं समाज के प्रबुद्ध लोग मौजूद थे।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!