सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर नेपाली नागरिक की मौत,जांच में जुटी पुलिस

SHARE:

अररिया /अरुण कुमार


जोगबनी से आनंद विहार दिल्ली सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन से जा रहे नेपाली नागरिक की कटहरा के पास ट्रेन से कटकर मौत हो गई।घटना बुधवार देर रात की है।लोगों ने गुरुवार के सुबह शव को सके फारबिसगंज थाना पुलिस को इसकी सूचना दी।जिसके बाद फारबिसगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर रेलवे थाना का मामला देख रेल पुलिस प्रशासन को इसकी सूचना दी।युवक की पहचान नेपाल के मोरंग जिला के विराटनगर महानगरपालिका वार्ड संख्या 16 के दरहिया निवासी 21 वर्षीय अंशु मंडल के रूप में की गई है।

युवक जोगबनी से आनंद विहार जाने वाली सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन में बुधवार के देर शाम चढ़ा था।वह दिल्ली में रोजगार की तलाश में जा रहा था।जोगबनी स्टेशन पर परिवार के लोगों ने ट्रेन में चढ़ाया था।मृतक दो भाई और एक बहन में से है और इनके पिताजी प्राइवेट बैंक में गार्ड का काम करते हैं।


गुरुवार की सुबह स्थानीय लोगों ने युवक का ट्रेन से कटा शव देखा तो फारबिसगंज थाना पुलिस को इसकी सूचना दी।जिसके बाद मौके पर फारबिसगंज थाना पुलिस पहुंची।मामला रेलवे के होने के कारण आरपीएफ की सूचना दी गई।जिसके बाद आरपीएफ के प्रभारी उमेश प्रसाद सिंह और जवान ललित कुमार मौके पर पहुंचे।मृत युवक की तलाशी ली गई तो उसके पॉकेट से जोगबनी से आनंद विहार के लिए जनरल टिकट प्राप्त आरपीएफ को मिला।आरपीएफ ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भेज दिया है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!