अररिया :आगामी 22 जनवरी को बिहार सरकार करे अवकाश घोषित,मांस मछली के बिक्री पर लगे रोक -चांदनी सिंह

SHARE:

22 जनवरी को अवकाश को लेकर बीजेपी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह ने की मांग।

22 जनवरी को मांस मछली की बिक्री पर रोक लगें।

अररिया /बिपुल विश्वास

श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बीजेपी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह ने राज्य सरकार से मांग की है। उन्होंने कहा 22 जनवरी को बिहार सरकार को अवकाश घोषित करना चाहिए। इसके साथ ही उसे दिन मांस, मछली , मुर्गा की बिक्री पर प्रतिबंध लगाना चाहिए। उन्होंने ने कहा है कि 22 जनवरी 2024, भारतीय इतिहास का वह दिन है, जिसकी प्रतिक्षा सदियों से भारत का जनमानस कर रहा था।

यह दिन इतने लंबे समय के संघर्ष, त्याग और तपस्या के बाद सौभाग्य के रूप में हम सबको मिला है। हम अपने आराध्य रामलला की पुन:प्रतिष्ठा अयोध्याधाम में कर रहे हैं। इस दिन को लेकर हमारा गौरव इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि बिहार से भगवान श्रीराम का भी अनन्य प्रेम रहा है। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने कहा कि निश्चित रूप से यह दिन सिर्फ हिंदू समाज के लिए नहीं बल्कि पूरे भारतवर्ष के लिए अविस्मरणीय दिन है।

संविधान और शासन व्यवस्था में हम जिस रामराज्य की संकल्पना की बातें करते हैं, उसी राम की पुनःप्रतिष्ठा सदियों के बाद हो रही है। यह हम जनप्रतिनिधियों और शासन के लिए भी गौरव की बात है। उन्होंने कहा है कि इस तिथि को लेकर संपूर्ण समाज स्वत: स्फूर्त होकर दीपावली मनाने की तैयारी कर रहा है। कई सामाजिक व सांस्कृतिक उत्सव की तैयारी चल रही है।

उन्होंने ने कहा कि इस महत्वपूर्ण और पवित्र दिन बिहार सरकार 22 जनवरी को बिहार में राजकीय अवकाश घोषित किया जाए। इसके साथ ही इस दिन मांस मछली की बिक्री भी प्रतिबंधित की जाए ताकि राम लाल के पुनःआगमन का यह उत्सव हम और भी भावपूर्ण और सात्विक तरीके से मना सके। हम अपने लोगों को यह एहसास दिला सकें कि वास्तव में रामराज्य की संकल्पना को साकार करने प्रभु श्रीराम खुद अयोध्या धाम आ रहे हैं।

सबसे ज्यादा पड़ गई