झाला से निसन्द्रा जाने वाली प्रधानमंत्री सड़क व कलवर्ट आमबाड़ी के निकट ध्वस्त,परेशानी

SHARE:

टेढ़ागाछ/किशनगंज /विजय कुमार साह

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झाला से निसन्द्रा जाने वाली प्रधानमंत्री सड़क व कलवर्ट आमबाड़ी निकट ध्वस्त होने से अवाम को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ज्ञात हो कि इसी जगह पर यह सड़क विगत वर्ष 2017 में आई बाढ़ में पहली बार टूटी थी।फिर 2019 में, 2020 में 2022 में फिर 2023 की पहली बाढ़ में ही सड़क व कलवर्ट ध्वस्त हो गई है।

यहां विगत 6 वर्षों में तीन से चार बार डायवर्सन बनाई गई है।लेकिन एक बार नदी उफनते ही डायवर्सन ध्वस्त हो जाता है और लोगों की परेशानी बढ़ जाती है। अब इस सड़क पर आवागमन मुश्किल है।गौरतलब है कि यह सड़क लोधाबाड़ी से बैगना होता हुआ निसन्द्रा तक जाती है ।

जिसकी लंबाई लगभग 26 किलोमीटर है।इस सड़क होकर प्रतिदिन दर्जनों गाँव के सैकड़ों लोगों का आवागमन होता है।फिर भी हर वर्ष रेतुआ नदी के बाढ़ से यह सड़क टूटती रहती है और बरसात भर स्थानीय लोगों को आवजाही में परेशानी होती है।स्थानीय लोगों ने यहाँ आरसीसी पुल निर्माण करने की मांग की है।

स्थानीय लोगों ने बताया डायवर्सन बनाने से सरकार की लाखों खर्च हो रही है।फिरभी डायवर्सन एक बार बाढ़ का पानी में नहीं थमा रहा है।ऐसे में स्थानीय लोगों ने यहाँ प्रशासन से आरसीसी पुल देने की मांग की है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!