नदी में डूबने से 30 वर्षीय युवक की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

SHARE:

किशनगंज /सागर चन्द्रा

रमजान नदी में डूबने से 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना रूईधासा से छैतन टोला जाने वाली पुल के समीप की है।मृतक युवक की पहचान डुमरियाभट्टा निवासी विजय मलिक के रूप में हुई है। मृतक युवक साफ सफाई का कार्य करता था। बताया जाता है की रविवार को वह साफ सफाई कार्य के पश्चात घर वापस लौट रहा था।

नदी में हाथ पैर धोने के दौरान पैर फिसल जाने से वह गहरे पानी में समा गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसे ढ़ूंढ़ निकालने का भरपूर प्रयास किया। लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। उसे ढ़ूंढ़ निकालने में लोग नाकाम रहे। प्रशासनिक आदेश के बाद एसडीआरएफ की टीम सोमवार सुबह से उसकी तलाश में जुट गई। मोटर बोट और जाल की मदद से नदी में विजय की तलाश की गई।

आखिरकार सोमवार शाम एसडीआरएफ की टीम ने शव को गहरे पानी से ढ़ूंढ़ निकाला। इधर घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों का भी रो रो कर बुरा हाल हो गया था।

इस बीच टाउन थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। स्थानीय लोग मृतक के आश्रितों को मुआवजा देने की मांग करने लगे। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!