ठंड से ठिठुर रहे हैं लोग,अलाव व्यवस्था पर नगर प्रशासन मौन

SHARE:

पौआखाली (किशनगंज)रणविजय


सर्द पछुआ हवाओं के झोंके और भीषण शीतलहरी से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। पारा लुढ़कने से ठंड से लोग ठिठुर रहे हैं,लेकिन नगर प्रशासन है कि वो इस विषय पर मौन साधे है। नगर प्रशासन को कोई मतलब नही कि ठंड से ठिठुर रहे लोगों को राहत देने के लिए अलाव आदि की व्यवस्था करायी जाए। पुरे शीतलहरी के दौरान आजतक नगर प्रशासन ने ठंड से ठिठुरते लोगों की सुधि नही ली है।

वहीं सर्द हवाओं ने इलाके में बच्चे बूढ़े जवान हर एक शख्स की मुश्किलें बढ़ा दी है। ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त है। लोग सुबह के दस बजे तक घर में रजाई के अंदर दुबके रहने को मजबूर हैं। लोग घरों से बाहर जरूरी कार्य से ही निकल रहे हैं। बाजार में दुकानों के खुलने के समय में परिवर्तन हो गया है।

अधिकांशतः दुकानें सुबह दस बजे के बाद ही खुलने लगी है जो शाम ढलते ही सात से आठ बजे तक बंद हो जाती है। बढ़ती ठंड की वजह से उधर ऊनी कपड़ों की दुकानों में पिछले दिनों से खरीददारी की भीड़ भी बढ़ने लगी है। ठंड की मार से बचने के लिए लोग तरह तरह से खुद को गर्म रखने के उपाए आजमा रहे हैं।

विडंबना है कि पौआखाली नगर बाजार के प्रमुख चौक चौराहों में दूर दराज से आएं लोगों के लिए सरकारी स्तर पर आजतक अलाव की व्यवस्था नही होने से लोग नगर प्रशासन की उदासीन रवैये से खिन्न नज़र आ रहे हैं लोग नाराज हैं। वहीं जदयू नेता समाजसेवी रियाज अहमद ने नगर प्रशासन की उदासीन रवैये से नाराज होकर कहा है कि ठंड से लोगों की जनजीवन अस्तव्यस्त है बाजार में दूरदराज से आने जाने वालों के लिए नगर प्रशासन नगर के विभिन्न चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था कराएं।

सबसे ज्यादा पड़ गई