किशनगंज /सागर चन्द्रा
अर्राबाड़ी के समीप तेजरफ्तार बाइक के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने अर्राबाड़ी निवासी घायल राजा और साहिल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां डयूटी पर तैनात चिकित्सक ने घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रैफर कर दिया।

































