
डेस्क : गायत्री शक्तिपीठ सिलीगुड़ी स्थित गौशाला बालाजी में 15 से 18 दिसम्बर तक चार दिवसीय युवा सम्मेलन का आयोजन शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में किया जा रहा है ।जिसकी तैयारी पूरी हो चुकी है।
युवा सम्मेलन शिविर में देव् संस्कृति विश्वविधालय के प्रतिकुलपति युवाओं के मार्गदर्शक ओजस्वी डा0 चिन्मय पंडया प्रमुख अखिल विश्व गायत्री परिवार के मार्गदर्शन में होने जा रहा है ।
जिसमें पूर्वीजोन असम सिक्किम रायनगंज मालदा दाजलिंग नेपाल अररिया पूर्णिया किशनगंज कटिहार बंगाल बिहार से 5 हजार युवा चार दिवसीय शिविर में भाग लेंगे।
और प्रशिक्षित होकर यह युवा पीढ़ी राष्ट्र के नवनिर्माण में अपना योगदान कर सकेगी । ट्रस्टी मिक़्क़ी साहा ने गायत्री परिवार के संस्थापक युग दृष्ट युग ऋषि गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य का संदेश बताते हुए कहा की आज की युवा पीढ़ी अपने सांस्कृतिक नैतिक मूल्यों के भूलती जा रही है। उनमें भारतीय संस्कृति के मूलभूत तत्वों का बीजारोपण करना समय की मांग है। इसलिए यह विराट युवा समागम पूर्वीजोन सिलीगुड़ी में आयोजित किया जा रहा है।
किशनगंज जिला संयोजक सौरभ कुमार ने कहा कि युवाओं के स्वयं के विकास के साथ-साथ राष्ट्रनिर्माण के लिए गायत्री परिवार द्वारा उठाया गया यह एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में जिले से 300 से अधिक युवा भाई बहन यूथ शिविर के लिये जा रहा है । ओर सभी क्षेत्रों से 2000 से अधिक युवा इस कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे । कार्यक्रम स्थल में रहने भोजन व सारी व्यवस्था गायत्री परिवार की ओर से की गई है । चार दिन तक युवाओं का प्रशिक्षण आयोजित किया गया है ।सभी युवा वहाँ रहकर युग निर्माण आज के आधुनिक भारत के नव निर्माण में भाग लेंगे ।युग सृजेता समारोह भव्य रूप से सम्पन्न होगा।
कार्यक्रम में ट्रस्टी सुदामा राय चेतनारायण सिंह जिला संयोजक सौरभ कुमार जिला प्रतिनिधि पूरन लाल मांझी सोहन लाल मंडल गौरी शंकर त्रिमूर्ति मनोज कुमार सिन्हा प्रखंड संयोजक प्रवीर प्रसुन्न कुशोर झा ब्रजेश चन्द्र रोशन गगन साह भारती ठाकुर गायत्री परिवार के सभी परिजन मौजूद थे ।




























