
फारबिसगंज/बिपुल विश्वास
बिहार के सारण में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से लगभग दो दर्जन लोगों की मौत हो गई. इसी बीच फारबिसगंज के बीजेपी विधायक विधासागर केसरी उर्फ मंचन केसरी ने नीतीश कुमार पर शराबबंदी को लेकर निशाना साधा है.उन्होंने ने सारण में जहरीली शराब से कथित तौर पर दो दर्जन लोगों की मौत के मामले में नीतीश सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने ने कहा बिहार में शराबबंदी फेल है. इस पर चिंता करने की जरूरत है.
बिहार सरकार को इसको सख्ती से लागू करना चाहिए. विधायक ने शराबबंदी को फेल बताया. बार बार जहरीली शराब से मौत हो रही हैं. उन्होंने कहा कि शराबबंदी को सख्ती से लागू करने की जरूरत है. इसमें बड़े बड़े माफियाओं पर अंकुश लगाने की जरूरत है. विधानसभा में जिस प्रकार से मुख्यालय झुंझला उठे यह उन के मानसिक दिवालियापन को दर्शाता है. उन्होंने कहा शराबबंदी को फेल बताते हुए कहा जहरीली शराब बेचने मामले में कार्रवाई की मांग की है.उन्होंने कहा पुलिस प्रशासन जहरीली शराब मामले में सख्त कार्रवाई करें.




























