परिवार परामर्श केंद्र में उमड़ी फरियादियों की भीड़ ,एक मामले का किया गया निपटारा

SHARE:

किशनगंज /सागर चन्द्रा

छोटे मोटे घरेलू विवाद के निपटारे के लिए महिला थाना में परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन किया गया। शनिवार को दूर दराज के इलाकों से भारी संख्या में फरियादी अपने विवाद के निपटारे के लिए केंद्र पहुंचे। केंद्र के सदस्यों ने बारी बारी से सभी फरियादियों की फरियाद सुनी और बातचीत कर दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने की चेष्टा की।

लेकिन कुल 10 मामलों में से मात्र एक मामले का निष्पादन दोनों पक्षों के सहमति से किया गया। जबकि शेष को अपने हफ्ते फिर से आने का निर्देश दिया गया।

बताते चलें कि पारिवारिक विवाद के निपटारे के लिए डीएम श्रीकांत शास्त्री और एसपी इनामुल हक मेगनू के निर्देश पर प्रत्येक शनिवार को एसपी कार्यालय के समीप परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन किया जाता है। लेकिन कतिपय कारणों से इस शनिवार महिला थाने में केंद्र का आयोजन किया गया।

सबसे ज्यादा पड़ गई