Kishanganj:ससुराल में युवक की पिटाई के बाद जबरन पिलाया जहर ,अस्पताल में भर्ती

SHARE:

किशनगंज /सागर चन्द्रा

पत्नी के साथ उपजे विवाद को सुलझाने पहुंचे युवक की ससुराल वालों ने बेरहमी से पिटाई कर दी और उसे जबरन जहर पिला दिया। घटना के बाद पीड़ित युवक किसी तरह ससुराल वालों के चंगुल से फरार होकर छत्तरगाछ खानकाह स्थित अपने घर पहुंचा और बेसुध होकर गिर पड़ा। पीड़ित मो.सउद की स्थिति को देख परिजनों के होश उड़ गए।

परिजनों ने फौरन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां ससमय समुचित इलाज प्रारंभ हो जाने से उसकी जान बच गई। वहीं पीड़ित के परिजनों ने बताया कि सउद का निकाह वर्ष 2020 में धूलाबाड़ी निवासी युवती के साथ हुई थी।

2021 में रूखशदी होने के बाद से पति और पत्नी के बीच विवाद होने लगा था। इस बीच पत्नी ने पति के विरुद्ध महिला थाने में शिकायत कर दी। जिसकी जानकारी मिलते ही सउद मामले के निपटारे के लिए अपने ससुराल पहुंचा। लेकिन ससुराल वालों ने उसकी पिटाई कर दी और जबरन जहर भी पिला दिया।

सबसे ज्यादा पड़ गई