महामहिम द्रोपदी मुर्मू भारत में पहली आदिवासी राष्ट्रपति ,पीएम सहित अन्य नेताओ ने दी बधाई

SHARE:

देश /डेस्क 

द्रोपदी मुर्मू देश की नई राष्ट्रपति चुनी गई हैं। देश के 15वें राष्ट्रपति के लिए हुए चुनाव में सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को भारी मतों के अंतर से पराजित कर दिया । मुर्मू को 5 लाख 77 लाख 777 वोट प्राप्त हुए जबकि यशवंत सिन्हा को 2 लाख 61 हजार 062 मत मिले ।

राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य नेताओ ने उन्हें बधाई दी।पीएम मोदी ने कहा की द्रोपदी मुर्मू जी का जीवन, उनके शुरुआती संघर्ष ,उनके समृद्ध सेवा और उनकी अनुकरणीय सफलता प्रत्येक भारतीय को प्रेरित करती है ।पीएम मोदी ने कहा कि वह गरीबों और दलितों के लिए आशा की किरण बनकर उभरी हैं। 

सबसे ज्यादा पड़ गई