राशिफल : 10 अप्रैल 2022,रविवार का दैनिक राशिफल, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

SHARE:

रविवार , तिथि : नवमी,विक्रम संवत 2079,पक्ष :शुक्ल ,आज का पूरा पंचांग जानने के लिए हमारे पंचांग पेज पर विस्तृत पंचांग को जरूर पढ़ें

प्रस्तुति / ज्ञानेंद्र द्विवेदी

मेष राशि : आज का दिन सुंदर रहेगा। व्यापार में लाभ के योग हैं। प्रॉपर्टी के निर्णय लेते समय जल्दीबाजी न करें। आज आप एक मजबूत व्यक्ति के रूप में साबित होंगे। भावनात्मक रूप से आप बहुत कठोर हैं। अपने गुस्से पर काबू रखें। दोस्तों के साथ हिल स्टेशन की सैर पर निकल सकते हैं।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

वृष राशि : आज का दिन मिला जुला रहेगा।बेवजह के विवाद से दूर रहें। आज आप अपने कार्य में निपुण रहेंगे। आपके कार्य करने के तरीके से आपको ज्यादा काम मिलेगा, जिससे आप सफलता की ओर होंगे। जातक का दिल अपने सपनों को पूरा करने में लगेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मिथुन राशि   : आज का दिन मिला जुला रहेगा। पड़ोसी को आपके मदद की जरूरत पड़ सकती है।  किसी रिश्तेदार के यहां से शोक की खबर मिल सकती है। आपके निर्णय माने जाएंगे। हर बात में जिद रखना नए विवाद उत्पन्न कर सकता है। आज घर कार्यालय सभी जगह आपका प्रभाव नियंत्रणकारी होगा। आप समस्याओं का समाधान करने में सक्षम होंगे।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।






कर्क राशि : आज का दिन सुंदर रहेगा।धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। गुरु के मार्गदर्शन से काम करें बनेगा।  जमीन- घर संबंधित बड़ी खरीदारी होगी। भविष्य के लिए आज से ही प्रयत्न शुरू करें। आज का दिन साधन संपन्नता और खुशियों में बितेगा, आपको रिश्तों में ताजगी का अनुभव होगा। जो नई ऊर्जा प्रदान करेगा। बिजनेस में वृद्धि के लिए कठिन परिश्रम करना होगा।

सिंह राशि : आज का दिन मिला जुला रहेगा। टीम वर्क करके आपको उत्साह और ऊर्जा मिलेगी। जल्द ही नए कार्य की योजनाओं पर भी काम शुरू हो जाएगा। उधार दिया धन मिलेगा, जीवन साथी का सहयोग रहेगा।

कन्या राशिफल :आज अपनी  भावनाओं पर काबू रखें। असुरक्षा की भावना आपको परेशान करेगी और आसपास की गैरजरूरी चीजों के प्रति भी आसक्त होंगे। बिजनेस और नौकरी को लेकर अपना पूरा ध्यान लगाएं। दोस्तों का साथ मिलेगा।आज कोई नया काम शुरू कर सकते हैं।






तुला राशिफल :  आज का दिन सुंदर रहेगा।खर्च की अधिकता रहेगी। आज आप अनिश्चितता और असुरक्षा का अनुभव करेंगे। मन को शांत रखें अपने आस-पास के लोगों, परिजनों और दोस्तों पर विश्वास रखें। आज कोर्ट-कचहरी के कामों में व्यस्तता बढ़ेगी।

वृश्चिक राशिफल : आज का दिन सुंदर रहेगा।आज आपके काम और मेहनत की लोग तारीफ करेंगे। आपका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। असुरक्षा से बाहर निकलें। आज का दिन आपके लिए बहुत अधिक नकारात्मक विचारों को लेकर आया है। अपने पर काबू रखें। पड़ोसी की मदद करेंगे। बिजनेस में भी भागदौड़ रहने वाला है।

धनु राशिफल : आज का दिन सुंदर रहेगा।आज अपनी गलतियों को बार-बार याद करना, आपके लिए तकलीफ दायक होगा। आज आप शारीरिक रूप से बीमारी की चपेट में आ सकते है सतर्क रहें। अपनों से अच्छा व्यवहार करें। माता-पिता की सेवा करेंगे।  अपने खास की वजह से आपको ठेस पहुंचेगी। धन निवेश विदेश के मामलों में आज अच्छी प्रगति होगी।






मकर राशिफल :  आज का राशिफल बताता है कि आज इस राशि के लोगो को बहुत बड़ा अवसर मिलेगा। किसी अपने द्वारा आपको पैसों के मामले में फंसाया जा सकता है। आज का दिन कुछ विपरित परिस्थितियों को लेकर आया है मन में हारने जैसा भाव बनेगा रिश्तों में बहस से दिन खराब हो सकता है। युवा जातकों के सामने नए अवसर इंतजार करेंगे। लड़कियों को अपना ख्याल रखना होगा। आज पैसा कमाने का नया रास्ता ढुंढेंगे।

कुंभ राशिफल : आज का दिन सुंदर रहेगा। अपने काम के प्रति आपकी ईमानदारी आपको पहचान दिलाएगी। लेकिन साथ ही आपके गैर जिम्मेदार बर्ताव से परिवार को बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है। आज का दिन रचनात्मकता से भरा होगा। नए सोच और उनको करने की ऊर्जा से आप भरे हुए होंगे। दोस्तों से हंसी मजाक में चोट पहुंचाने वाली बात कहेंगे।आज बिजनेस में लाभ होगा।

मीन राशिफल : आज का दिन सुंदर रहेगा। आज  भौतिक सुख की ओर ज्यादा झुकाव होगा, इससे खर्च बढ़ने की संभावना है। आज आप खुद का ख्याल रखने के बारे में ज्यादा सोचेंगे। पैसों का व्यापार में निवेश करना फायदेमंद होगा। परिवार वाले आपके हित में फैसले लेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।







सबसे ज्यादा पड़ गई