किशनगंज /प्रतिनिधि
पंचायत आम निर्वाचन 2021 अष्टम चरण ठाकुरगंज प्रखंड में हुए दिनांक 24 नवंबर के मतदान के पश्चात कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सभी छः पदो की मतगणना कृषि उत्पादन बाजार समिति में बनाए गए मतगणना केंद्र पर निर्धारित समय प्रातः 8 बजे प्रारंभ हुई।मतगणना प्रारंभ होने के बाद देर शाम तक कई पंचायतों के परिणामों की घोषणा की गई ।निर्वाची पदाधिकारी (पंचायत)- सह- बीडीओ सुमित कुमार के घोषणा अनुसार ठाकुरगंज प्रखंड के विभिन्न पचायत के मुखिया पद पर बेसरबाटी पंचायत से बीजेपी महिला मोर्चा की महामंत्री अनुपमा ठाकुर ने जीत हासिल किया है । श्रीमती ठाकुर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी द्रोपदी देवी को 1332 मतों से पराजित किया ।अनुपमा को कुल 2384 वोट मिले जबकि द्रोपदी देवी सिर्फ 1052 वोट में ही सिमट गई ।

बदरझुला पंचायत के विजेता उम्मीदवार श्री मो इकरामुल हक (प्राप्त मत 3766) ने निकटतम प्रतिद्वंदी ज्योतिष कु कर्मकार (प्राप्त मत 1285) को 2481 मत से हराया।जबकि डुमरिया पंचायत के विजेता उम्मीदवार लतीफुर रहमान (प्राप्त मत 1426) ने निकटतम प्रतिद्वंदी रूमी सिन्हा (प्राप्त मत 1414) को 12 मत से हराया। मालीनगांव पंचायत के विजेता उम्मीदवार तौहीद आलम (प्राप्त मत 2096) ने निकटतम प्रतिद्वंदी मो तबरेज आलम(प्राप्त मत 1700) को 396 मत से हराया।वहीं रसिया पंचायत के विजेता उम्मीदवार फुलेश्वर प्रसाद सिंह (प्राप्त मत 3088) ने निकटतम प्रतिद्वंदी मो मतीउर रहमान (प्राप्त मत 1970) को 1118 मत से हराया।भोलमारा पंचायत से विजेता उम्मीदवार जुनेद आलम(1833) ने निकटतम प्रतिद्वंदी मोहम्मद इसराइल आलम(891) को 942 मत से हराया।जिला परिषद क्षेत्र संख्या 13 से रजिया बेगम 2289 मतो से जीत हासिल किया वहीं क्षेत्र संख्या 12 से सोबिन कौसर 2529 वोट से जीते हैं। जबकि क्षेत्र संख्या 11 से फैजान अहमद ने 523 वोट से फातमा खातून को हारकर सीट पर कब्जा जमाने में सफल रहे है ।गौरतलब हो कि ठाकुरगन्न प्रखंड में 21 पंचायत है। पंच और सरपंच पद के मतगणना हेतु अतिरिक्त दो हॉल तैयार किए गए है। कुल 8 काउंटिंग हाल में मतगणना कार्य चल रहा है।शेष पंचायतों के परिणामों की घोषणा अभी बाकी है। जीत हासिल करने के बाद मुखिया एवं जिला परिषद सदस्यों के समर्थको में जश्न का माहौल है ।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- किशनगंज में बांग्लादेशी नागरिक सहित दो गिरफ्तार,पूछताछ जारीफर्जी कागजात किया गया बरामद बांग्लादेशी महिला को भी किया गया गिरफ्तार किशनगंज/प्रतिनिधि किशनगंज टाउन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की देर रात रूईधासा प्रेमपुल के पास से एक बांग्लादेशी नागरिक … Read more
- निजी स्कूल पर मनमानी शुल्क वसूली का आरोप, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री से कार्रवाई की मांग,जेडीयू जिला अध्यक्ष फैसल अहमद ने सौंपा ज्ञापन किशनगंज। जिला जनता दल (यूनाइटेड) के जिला अध्यक्ष फैसल अहमद ने बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री को ज्ञापन सौंप कर किशनगंज स्थित सेंट जेवियर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल पर नियमों के विरुद्ध विभिन्न मदों में … Read more
- धान में अधिक कल्ले के लिए संतुलित पोषण अपनाएं किसान – डीएओकटिहार-जिला कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार चालू खरीफ मौसम में धान की बेहतर पैदावार को लेकर सजग और सक्रिय हैं। उनके द्वारा किसानों को निरंतर उपयोगी सलाह दी जा रही है। श्री कुमार ने किसानों से … Read more
- 05 पियक्कड़ एवं 01 तस्कर गिरफ्तार,भेजे गये जेलकदवा/कटिहार– थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून को शत-प्रतिशत लागू कराने को लेकर कदवा पुलिस ने अपनी सक्रियता तेज कर दी है।जानकारी के अनुसार इसी क्रम में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भर्री स्थित … Read more
- गुमशुदा बच्चा हुआ बरामद, बच्चा पाकर परिजन खुशडंडखोरा/कटिहार– डंडखोरा पुलिस की सक्रियता सामने आई है। पुलिस क्षेत्र से गुम हुए एक लड़के को महज 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया है। थानाध्यक्ष विजय कुमार महतो ने … Read more
- सड़क किनारे सिक्योरिटी गार्ड का शव हुआ बरामद,जांच में जुटी पुलिसक्षेत्र में सनसनी मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के चितोरिया पंचायत के किसान चौक के पास प्राथमिक विद्यालय गुमटी टोला के पास कटिहार – मनिहारी मुख्य सड़क के पूर्व पार सड़क के किनारे एक 50 वर्ष … Read more
- महापौर ने जनता दरबार में सुनी जनसमस्याकटिहार – नगर निगम में महापौर ऊषा देवी अग्रवाल की और से जनता दरबार का आयोजन किया गया। महापौर ने नगर निगम स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आये सभी 29 फरियादियों की समस्या सुनी। महापौर … Read more
- राजमणि दीदी नीलम आनंद की 74 वीं जयंती अवतरण दिवस के रूप में मनाई गईवृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश समेली /कटिहार- जिले के समेली प्रखंड के मलहरिया पंचायत स्थित यूथ पावर लोक कला मंच भरेली के प्रांगण में सोमवार को प्रथम शिव शिष्य साहब श्री हरिद्रानंद की … Read more
- श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से भक्ति एवं श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ श्री श्याम ज्योत कीर्तनकटिहार- श्री श्याम मित्र मंडल रजिस्टर कटिहार के तत्वावधान में आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष देवशयनी एकादशी के पावन अवसर पर अरविंद कटारुका एवं अनिमेष कटारुका के सहयोग से शहर के दौलतराम चौक विनायक के सामने … Read more
- कटिहार-मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहतस्पेशल ट्रेन के 5 अतिरिक्त फेरे बढ़े कटिहार – कटिहार जिले सहित सीमांचल के लाखों रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों की लगातार बढ़ती भीड़ और यात्रा की मांग को देखते हुए … Read more
- योजना संचालन में आ रही बाधा को तत्काल दूर करना सुनिश्चित करें–डीएमसमन्वय समिति की बैठक में हुई विभागीय गतिविधियों की समीक्षा कटिहार– एनआईसी सभागार में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में जिलास्तरीय समन्वय समिति एवं प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।बैठक में … Read more
- एड्स व स्वैच्छिक रक्तदान को लेकर कार्यशाला का हुआ आयोजनकटिहार – बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति पटना के तत्वाधान में जिला एड्स बचाव एवं नियंत्रण इकाई कटिहार की ओर से सिविल सर्जन सभागार में एचआईवी -एड्स व स्वैच्छिक रक्तदान को लेकर कार्यशाला का आयोजन … Read more
- भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा को लेकर समन्वय बैठक, एसएसबी व नेपाल एपीएफ ने की संयुक्त गश्तीकिशनगंज। सोमवार को कुर्लीकोट थाना क्षेत्र स्थित भारत–नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था एवं आपसी समन्वय को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से सीमा समन्वय बैठक (Border Meeting) आयोजित की गई। बैठक में कुर्लीकोट … Read more
- ‘अभियान बसेरा’ के तहत 29 भूमिहीन परिवारों को मिला बासगीत पर्चाठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा संचालित “अभियान बसेरा” के तहत शनिवार को प्रखंड मुख्यालय ठाकुरगंज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में वार्ड संख्या-02, खोपड़ा पट्टी के 29 भूमिहीन एवं … Read more
- बहादुरगंज में हिंसक प्रदर्शन मामला: 22 उपद्रवी गिरफ्तारडीएसपी और बीडीओ समेत कई पुलिसकर्मी घायल; करीब 3 लाख के नुकसान का अनुमान।। बहादुरगंज/किशनगंज/निशांत नीट पेपर लीक और पटना में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बहादुरगंज में हुए उग्र प्रदर्शन और पुलिस … Read more
- झाड़ फूंक के चक्कर में गई सर्पदंश पीड़ित बच्चे की जानसागर चंद्रा/ किशनगंज झाड़ फूंक के चक्कर में पड़ जाने से एक 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हालांकि तांत्रिक के द्वारा अपने हाथ खड़े करने के बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए … Read more



























