जिले के 22 हजार से ज्यादा लोगों ने त्यौहार से पहले मनाया टीकाकरण का महापर्व
सर्वे में टीका लेने से कर दिया था इनकार, स्वास्थ्य अधिकारियों ने समझाया तो हुए तैयार
किशनगंज /प्रतिनिधि
कोरोना महामारी से बचाव के लिए एकमात्र उपाय कोविड टीकाकरण ही है । वो भी प्रथम डोज के बाद दूसरा डोज़ लिए बिना पूर्ण सुरक्षा संभव नहीं है। कोविड की दूसरी डोज़ के बाद ही शरीर में एंटीबॉडी का निर्माण होता है। तब शरीर कोरोना से लड़ने के लिए तैयार होता है ।कोरोना का टीका जिले के सभी व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग प्रतिबद्ध है। वहीं 28 अक्टूबर के विशेष अभियान में टीकाकरण से वंचित 10,288 लोगों ने अपने निकटतम टीकाकरण केंद्र जाकर त्यौहार से पहले मनाया टीकाकरण का महापर्व एवं सुरक्षा का प्रथम टीका लिया । इस अभियान में 12,022 लोगों ने सुरक्षा का सम्पूर्ण टीकाकरण करवा लिया है। जो लोग बच गए हैं, उनके लिए जिले में प्रतिदिन टीका दिया जा रहा है। अभी जिले में कोरोना टीकाकरण के लिए कुल लक्षित 11 लाख 18 हजार 29 आबादी में से अब तक कुल 7 लाख 51 हजार 216 लोगों का टीकाकरण हो चुका है । जिसमें 2 लाख 421 लोग अपना दूसरा डोज़ ले चुके हैं।
सर्वे में टीका लेने से किया था इनकार, स्वास्थ्य अधिकारियों ने समझाया तो हुए तैयार
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया कि सर्वे के दौरान कुछ ऐसे भी लोग मिले, जिन्होंने टीका लेने से इनकार कर दिया। अब उन्हें समझाकर कोरोना का टीका दिलवाया जा रहा है। इसी सिलसिले में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और केयर इंडिया , यूनिसेफ एवं अन्य सहयोगी संस्था ने आगे बढ़कर ऐसे लोगों को टीका के महत्व समझाने का काम किया। कुछ बुजुर्ग महिलाएं टीका लेने से डर रही थीं। उन्हें जब अधिकारियों ने समझाया तो आखिरकार वे लोग तैयार हो गईं।
त्यौहार मनाने से पहले टीकाकरण आवश्यक
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया कि जिले में आगामी नवंबर माह से दीपावली और छठ पर्व की शुरुआत हो जाएगी। इसे लेकर बाजार में रौनक देखी जा रही है। परिवारों में भी पर्व मनाने को लेकर खरीदारी शुरू हो गई है। चारों तरफ हर्ष का माहौल व्याप्त है। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर कई परिवारों ने खुद व दूसरों की सुरक्षा के लिए कोरोना का संपूर्ण डोज ले लिया है। टीका का सुरक्षा कवच होने के बावजूद लोगों को मास्क पहनने की आदत हो गई है। जिले में टीकाकरण के साथ साथ कोविड टेस्टिंग के प्रति भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ज़िले के सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को सख़्त निर्देश दिया गया है कि जिले से बाहर रहने वाले जिलेवासी दीपावली और छठ महापर्व के दौरान अपने घर परिवार के पास वापस आते हैं। उस दौरान जिले के सभी बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों पर कोविड-19 जांच अतिआवश्यक है। साथ ही जिन्होंने टीका नहीं लिया है, उन्हें वैक्सीनेशन की सुविधा प्रदान की जाए। इस दौरान किसी व्यक्ति के संक्रमित होने की पुष्टि होने पर विभागीय प्रोटोकॉल का अनुपालन किया जाए। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकाल का पालन करना बहुत आवश्यक है। वह भी तब तक जब तक यह संक्रमण पूरी तरह खत्म ना हो जाए।। इसलिए आवश्यक होने पर ही घर से बाहर मास्क लगाकर निकलें।
अन्य प्रदेशों से आने वाले सभी का कोविड-19 जांच एवं टीकाकरण करना अनिवार्य:
सिविल सर्जन डॉ श्रीनंदन ने बताया की जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश के निर्देशानुसार डीआईओ सहित ज़िले के सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को सख़्त निर्देश दिया है कि जिले से बाहर रहने वाले जिलेवासी दीपावली और छठ महापर्व के दौरान अपने घर परिवार के पास वापस आते हैं। उस दौरान जिले के सभी बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों पर कोविड-19 जांच अतिआवश्यक है। इसके साथ ही जिले के सीमावर्ती इलाकों पर भी टीम बनाकर अभियान चलाया जाए। ताकि कोरोना को जड़ से मिटाने में जिलेवासियों की सहभागिता निश्चित हो। हालांकि प्रतिदिन जिले में कोविड-19 टीकाकरण के साथ ही कोविड-19 जांच की जा रही है लेकिन इसके बावजूद तेजी लाने का निर्देश दिया है। स्वास्थ्य विभाग को जिले में प्रतिदिन लगभग 5500 व्यक्तियों की कोविड-19 जांच करने का लक्ष्य दिया गया है।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- किशनगंज:महिला के हत्या मामले की जांच तेज,SIT का गठनकुर्लीकोट थाना क्षेत्र में महिला की हत्या के उद्भेदन के लिए एसपी ने किया एसआईटी गठित मृतक महिला गीता देवी का शव 16 मई को कुर्लीकोट थाना क्षेत्र में एक कमरे में … Read more
- संभावित बाढ़ एवं आपदा प्रबंधन की तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारी ने की समीक्षा बैठकजिला पदाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में संभावित बाढ़ एवं आपदा प्रबंधन को लेकर विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाढ़ पूर्व तैयारियों, राहत एवं बचाव कार्यों तथा विभिन्न विभागों … Read more
- KishanganjNews:जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था सामान्यज़िले में LPG की आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था सामान्य एवं सुचारू रूप से संचालित है। जिला पदाधिकारी विशाल राज ने बताया कि किशनगंज जिला अंतर्गत एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है तथा … Read more
- राज्य में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा : मुख्यमंत्रीपटना:बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य में बढ़ते अपराध और पुलिस कार्रवाई को लेकर बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि बिहार पुलिस को अपराधियों के खिलाफ … Read more
- बिहार के 20 जिले गैस नेटवर्क से जुड़े, PNG कनेक्शन में रिकॉर्ड बढ़ोतरीपटना। बिहार में गैस नेटवर्क का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में आयोजित CMG की उच्चस्तरीय बैठक में बताया गया कि सहरसा और बांका के … Read more
- पटना :समाधान शिविर में अब प्रभारी मंत्रियों की मौजूदगी अनिवार्य नहींपटना :बिहार सरकार ने “समाधान शिविर” को लेकर बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। 19 मई को जिलों में आयोजित होने वाले समाधान शिविर में अब प्रभारी मंत्रियों की मौजूदगी अनिवार्य नहीं होगी। … Read more
- शोभायात्रा के साथ तीन दिवसीय अष्टयाम का हुआ शुभारंभकिशनगंज/राज कुमार ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत बेसरबाटी पंचायत के कालिकाडांगा में रविवार को भक्ति, उत्साह और आस्था के रंग में पूरी तरह रंगा नजर आया। गोकुलधाम सोसायटी के बैनर तले आयोजित तीन दिवसीय … Read more
- अस्पताल के सुरक्षा व्यवस्था की खुली पोल, बदमाश ने बच्चे के गले से चेन छीनासागर चंद्रा/किशनगंज बदमाश ने अपनी मां के साथ इलाज कराने सदर अस्पताल पहुंची बच्ची के गले से चांदी का चेन लिया। सोमवार सुबह अस्पताल के दवा काउंटर के पास मरीज और उनके … Read more
- पारिवारिक विवाद से नाराज व्यक्ति ने खाया जहर ,अस्पताल में भर्तीसागर चंद्रा/किशनगंज पारिवारिक विवाद से नाराज व्यक्ति ने आत्महत्या करने की नियत से घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया। घटना के कुछ ही देर बाद नेपाल गढ़ कॉलोनी निवासी लोकनाथ … Read more
- घर से बाजार निकला किशोर हुआ लापता, तलाश में जुटी पुलिससागर चंद्रा/किशनगंज घर से बाजार के लिए निकले किशोर के लापता हो जाने का मामला सामने आया है। पानीबाग निवासी 16 वर्षीय छोटू हुसैन गत 15 मई को चुड़ी पट्टी चौक गया … Read more
- ई रिक्शा का बैटरी चोरी कर रहे चोर को लोगो ने पकड़ कर किया पुलिस के हवालेसागर चंद्रा/किशनगंज स्थानीय लोगों ने ई रिक्शा का बैटरी चोरी करने वाले चोर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। दोनों आरोपी रिश्ते में सगे भाई बताया जाता है। चुड़ी … Read more
- टेढ़ागाछ में सहयोग शिविर की तैयारी पूरी, खनियाबाद व बैगना पंचायत में आज लगेगा शिविरविजय कुमार साह/टेढ़ागाछ टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय स्थित बीडीओ कार्यालय कक्ष में सोमवार को सहयोग शिविर को सफल बनाने को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय … Read more
- मामूली विवाद में महिला की बेरहमी से पिटाई,मामला दर्जकिशनगंज/सागर चंद्रा मामूली विवाद में महिला की बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के लिखित शिकायत पर स्थानीय महिला थाने में केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच … Read more
- आरपीएफ जवानों ने चोरी की मोबाइल के साथ एक युवक को किया गिरफ्तारकिशनगंज/सागर चंद्रा स्थानीय रेलवे स्टेशन परिसर में गस्त कर रहे आरपीएफ जवानों ने चोरी की मोबाइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अस्पताल रोड, गांधी नगर … Read more
- सुखानी थाना क्षेत्र से 209.53 लीटर विदेशी शराब के साथ दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तारट्रक पर लोड कर ले जाया जा रहा था शराब किशनगंज/प्रतिनिधि एसपी संतोष कुमार के निर्देशन में अवैध शराब एवं अन्य मादक पदार्थो के विरूद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम … Read more
- +2 उच्च माध्यमिक विद्यालय टेढ़ागाछ में पांच दिवसीय भारत स्काउट और गाइड प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारम्भटेढ़ागाछ /किशनगंज बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड किशनगंज के तत्वाधान मे +2 उच्च माध्यमिक विद्यालय टेढ़ागाछ में पांच दिवसीय भारत स्काउट और गाइड प्रशिक्षण शिविर का विधिवत शुभारंभ विद्यालय के प्रभारी … Read more
- नाबालिग का अपहरण कर छेड़खानी के आरोपी को सुनाई गई 5 साल की सजाअनन्य विशेष न्यायाधीश पोक्सो अधिनियम की अदालत के प्रयास से आरोपी को सुनाई गई सजा सागर चंद्रा/किशनगंज अनन्य विशेष न्यायाधीश पोक्सो अधिनियम दीप चंद पाण्डेय की अदालत ने सोमवार नाबालिग का अपहरण … Read more
- विकास मित्र घर जाकर लाभुकों से आवेदन व दस्तावेज संग्रहित कर शिविर स्थल तक पहुंचाए – डीएमजनजातीय गरिमा उत्सव 2026 के तहत ‘जनभागीदारी अभियान : सबसे दूर–सबसे पहले’ का शुभारंभ डीएम विशाल राज ने दीप प्रज्वालित कर किया शुभारंभ संवाददाता /किशनगंज जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 के अंतर्गत “जनभागीदारी … Read more
- रोजी-रोटी की तलाश में गए थे इंदौर, लौटीं सिर्फ लाशें: पटाखा फैक्टरी में आग से अररिया के 5 लोगों की मौत,कई घायलअररिया /अरुण कुमार अररिया जिले के नरपतगंज प्रखंड अंतर्गत मानिकपुर पंचायत और गोखलापुर गांव इन दिनों गहरे शोक में डूबे हुए हैं। मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में 14 … Read more
- कटिहार:23 मई तक सुबह के 9 बजे से दोपहर के 2 बजे तक बिजली सेवा रहेगी बाधित:- जेईमनसाही/कटिहार – 33/11 पावर सब स्टेशन मनसाही में 23 मई तक सुबह के नौ बजे से दोपहर के दो बजे तक प्रत्येक दिन बिजली सेवा बाधित रहेगी। इसकी जानकारी देते हुए पावर … Read more
- बरारी में कालिकापुर फीडर बाटने के लिए बिजली विभाग का कार्य जोरों परबरारी- नगर पंचायत बरारी स्थित वार्ड 10 एवं 11 को बरारी बाजार फीडर में जोड़ने के लिए बिजली विभाग की ओर से तीव्र गति से कार्य कराया जा रहा हैं।कनीय विधुत अभियंता … Read more
- विधायक ने की मनिहारी नगर क्षेत्र के लिए अलग फीडर की मांगमनिहारी /कटिहार – नगर पंचायत क्षेत्र में निर्बाध विद्युत आपूर्ति को लेकर बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री से अलग विद्युत फीडर स्थापित किये जाने की मांग विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने की … Read more























