महिला के गले से सोने का चेन छीन कर बदमाश हुए फरार

SHARE:

किशनगंज/प्रतिनिधि

राह चल रही एक महिला से चेन स्नेचिंग की घटना मामला प्रकाश मे आया है। घटना शहर के धर्मगंज रेल गुमटी के समीप शुक्रवार को बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला का चेन छीन लिया।पीड़िता महिला लिपिका भौमिक दास बंगाल के चाकुलिया की रहने वाली है।

पीड़ित महिला के पति रविनाथ दास ने टाउन थाना की पुलिस को घटना की सूचना दी है।सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है। पीड़ित महिला उक्त रोड में स्थित भारत स्कैन सेंटर में अपने किसी रिश्तेदार को देखने गई थी।महिला जैसे ही वहां पहुंची तभी वहां बाइक सवार दो बदमाश अचानक आ गए और महिला के गले से चेन छीन लिया।

महिला जब तक कुछ समझ पाती तब तक बदमाश फरार हो चुके थे।पहले तो महिला को कुछ समझ में नहीं आया।बाद में वह हैरान रह गई। महिला ने चिल्लाना भी शुरू किया।इतने में आसपास के लोग वहां जमा हो गए।

बदमाश चेन छीनकर फरार हो गया। बदमाशों का कुछ दूरी तक पीछा भी किया गया।लेकिन बदमाश तीव्र गति से बाइक दौड़ा कर फरार हो गए।घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना की पुलिस भी घटना की छानबीन करते हुए आसपास में लगा सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया कि घटना को लेकर सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। बदमाशों की पहचान की जा रही है। सतर्करता बरतने का निर्देश दिया गया है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई