किशनगंज / संवाददाता
मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ,डॉक्टर आदित्य प्रकाश की अध्यक्षता में मेगा क्रेडिट आउटरीच अभियान का आयोजन अंजुमन इस्लामिया मदरसा,किशनगंज में लीड बैंक,किशनगंज स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा किया गया। इस अभियान को लगभग सभी बैंकों द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया था। क्षेत्रीय प्रबंधक, एसबीआई कटिहार,क्षेत्रीय प्रबंधक, यूबीजीबी,अररिया, लीड बैंक प्रबंधक,किशनगंज इंदु शेखर, चीफ मैनेजर, एसबीआई, मेन ब्रांच,किशनगंज के नेतृत्व में आयोजित इस क्रेडिट आउटरीच अभियान में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, यूको बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, इंडियन बैंक, ग्रामीण बैंक इत्यादि सरकारी एवं निजी बैंक शामिल थे। जिले का साख-जमा अनुपात 61.76% है, जबकि बिहार राज्य का साख जमा अनुपात 43.58% है।
वित्त विभाग के निर्देश के आलोक में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के मार्गदर्शन में लीड बैंक द्वारा यह कार्यक्रम भारत के सभी जिलों में आयोजित किया जा रहा है। इस क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को ऋण सुविधा उपलब्ध कराकर आर्थिक रूप से सुदृढ़ करना है, ताकि कोविड-19 के दुष्प्रभाव से कमजोर हुई आर्थिक व्यवस्था को सुधारा जा सके और लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सके। इसमें सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं से लोगों को लाभान्वित भी किया जाता है। इसके तहत बैंकों के द्वारा विभिन्न खुदरा ऋण, कृषि ऋण एवं सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यमों को ऋण आसानी से उपलब्ध कराया जाता है।
किशनगंज जिले में मेगा क्रेडिट आउटरीच अभियान के तहत बैंकों द्वारा ₹150 करोड़ का ऋण वितरित किया गया है तथा कई ऋण की सैद्धांतिक स्वीकृति दी गई।लगभग 600 लाभुक को ऋण प्रदान किया गया। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, ग्रामीण बैंक, केनरा बैंक व अन्य बैंक द्वारा प्रमुखता से ऋण वितरित किया गया है।
लीड बैंक प्रबंधक श्री इंदु शेखर ने बताया कि यह अभियान 1 सप्ताह पहले से चल रहा था और दीपावली तक चलता रहेगा। अभियान पहले बैंक शाखाओं में चल रहा था और आज सभी बैंकों द्वारा संयुक्त रुप से कोशी कॉलेज में इसका आयोजन किया गया। दीपावली तक यह अभियान चलता रहेगा और इसके तहत लोगों को ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।
अंजुमन इस्लामिया में विभिन्न बैंकों द्वारा कई स्टाल विभिन्न साइज के लगाए गए थे। इन स्टॉल में विभिन्न बैंकों द्वारा अपने प्रोडक्ट प्रदर्शित किए गए थे। बैंकों द्वारा ग्राहकों के बीच पंपलेट वितरित कर अपने प्रोडक्ट की जानकारी दी गई। अंजुमन इस्लामिया में मेला सा माहौल बना हुआ था।600 लोग ऋण से लाभान्वित हुए।
जिलाधिकारी लगभग 1 घंटे इस कार्यक्रम में रहे और उन्होंने विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया। उन्होंने बैंकरों को साख-जमा अनुपात एव वार्षिक ऋण योजना में और तेजी लाने का निर्देश दिया ।साथ ही, सभी बैंकों को वित्तीय वर्ष 2021-22 के वार्षिक ऋण योजना में लक्ष्य के अनुरुप प्रगति करने एवं ऋण जमा अनुपात को राष्ट्रीय स्तर पर 72% तक लाने की कार्यनीति बनाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी बैंक का यह उद्देश्य हो कि समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को बैंकिंग सुविधा और ऋण प्राप्त हो सके और वे अपने व्यवसाय को समृद्ध कर अपने जीवन स्तर में सुधार ला सकें।
जिलाधिकारी ने वित्तीय समावेशन हेतु प्रधानमंत्री जनधन योजना अंतर्गत चालू एवं बचत खाता खोलने पर बल दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना में लक्ष्य प्राप्ति का निर्देश बैंकों को दिया। पीएम स्वनिधि योजना, स्टार्टअप इंडिया एवं स्टैंड अप इंडिया के तहत नए इकाइयों के संचालन हेतु ऋण उपलब्ध कराने का निर्देश भी जिलाधिकारी ने सभी बैंकों को दिया। उन्होंने बैंकों द्वारा प्रदत ऋणों की वसूली पर, विशेषकर सर्टिफिकेट केस के मामलों में विशेष बल दिया और इसमें प्रशासन द्वारा यथासंभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।
इस मेगा क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीएम उपस्थित हुए।जिला कृषि पदाधिकारी,डीपीएम/जीविका, रीजनल मैनेजर स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, कटिहार , रीजनल मैनेजर उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक सहित सभी बैंकों के मैनेजर और अन्य बैंक कर्मी शामिल रहे। इन्होंने भी मेले में उपस्थित लोगों को संबोधित किया। बड़ी संख्या में लगभग 600 लाभुक एवं अन्य व्यक्ति भी इस क्रेडिट मेले में शामिल हुए। मीडिया कर्मी भी इस कार्यक्रम में शामिल थे।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- शब ए बारात में अल्लाह के रहमतों का होता है नजूलसरफराज आलम/कोचाधामन (किशनगंज) प्रखंड क्षेत्र में शब-ए-बारात को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों में खुशी है। आज (मंगलवार की रात)की रात शब-ए-बारात का एहतमाम किया जाएगा।शब ए बारात से ही पवित्र माह रमजान की तैयारी शुरू हो जाती … Read more
- KishanganjNews:मध्य विद्यालय हिम्मत नगर में विदाई समारोह का हुआ आयोजन, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक शाहिद आलम को दी गई भावभीनी विदाईकोचाधामन ( किशनगंज) सरफराज आलम मध्य विद्यालय हिम्मत नगर में विद्यालय परिवार की ओर से विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित कर सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक शाहिद आलम को भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान विद्यालय परिवार एवं शिक्षक समाज ने … Read more
- अररिया: श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ आयोजन के दूसरे दिन उमड़ी भीड़ भीड़,भक्तिमय हुआ माहौलफारबिसगंज/बिपुल विश्वास शहर के प्रतिष्ठित सामाजिक परिवेश में स्थित राम प्रकाश प्रसाद के निज निवास, शिशु भारती विद्यालय के निकट आयोजित आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान-यज्ञ के दूसरे दिन संपूर्ण क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। कथा स्थल … Read more
- फारबिसगंज में अमर शहीद जगदेव बाबू की 104वीं जयंती मनाई गईअररिया /बिपुल विश्वास बिहार लेलिन अमर शहीद जगदेव बाबू की 104वीं जयन्ती समारोह फारबिसगंज होटल मोर्या प्राईड में आयोजित की गई। समारोह की अध्यक्षता पैक्स अध्यक्ष नवीन कुमार मेहता ने की।जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि नगर परिषद … Read more
- पुलिस कर्मी अपने कर्तव्यों का निर्वाह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करें: एसपीकिशनगंज/रणविजय पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने रविवार को जियापोखर थाना का विस्तृत वार्षिक निरीक्षण किया है. इस दौरान उन्होंने थाने के कार्यप्रणाली की बारीकी से समीक्षा की और पुलिस पदाधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए हैं. निरीक्षण के … Read more
- देश का आम बजट समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुँचाने का करेगा कार्य: चंद्रकलाअररिया /बिपुल विश्वास भाजपा जिला मंत्री चन्द्रकला राय ने आम बजट 2026 का स्वागत करते हुए इसे “विकसित भारत” के संकल्प को साकार करने वाला जनकल्याणकारी बजट बताया। उन्होंने कहा कि इस बजट में महिला सशक्तिकरण को विशेष … Read more
- किशनगंज:शब – ए – बारात को ले सदर थाने में शांति समिति की बैठक आयोजितकिशनगंज/प्रतिनिधि शब – ए – बारात को लेकर सोमवार को सदर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।एसडीएम अनिकेत कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी प्रवीण कुमार व सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन की मौजूदगी में आयोजित बैठक में … Read more
- कृषि विभाग और पुलिस की संयुक्त कारवाई में 60 बोरी यूरिया खाद किया गया जप्तकिशनगंज/प्रतिनिधि कृषि विभाग ने सदर थाना की पुलिस के सहयोग से शनिवार को लहरा चौक से 60 बोरी यूरिया खाद जप्त किया है। जप्त खाद जुगाड़ वाहन से बंगाल से लाया जा रहा था।खाद के साथ जुगाड़ वाहन … Read more
- किशनगंज: टेढ़ागाछ के सभी पंचायतों में फार्मर आईडी शिविर का आयोजन, किसानों को मिल रहा सीधा लाभटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए फार्मर आईडी शिविर का आयोजन किया गया है। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य किसानों की फार्मर आईडी बनाकर उन्हें सरकारी … Read more
- किशनगंज:अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को पुलिस ने किया जब्त, चालक फरार।विजय कुमार साह/टेढ़ागाछ टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र अंतर्गत हाटगांव पंचायत के दहीभात के समीप सोमवार को पुलिस प्रशासन ने अवैध रूप से बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया। यह कार्रवाई गोरीया नदी किनारे स्थित घाट से अवैध बालू … Read more
- किशनगंज में न्यूज लेमनचूस की खबर का फिर हुआ असर, डीएम के हस्तक्षेप से खुला टेढ़ागाछ में आधार सेंटरसंवाददाता: विजय कुमार टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय स्थित आधार सेंटर 30 दिसंबर से बंद रहने के कारण प्रखंड क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। आधार अपडेट, सुधार, नाम जोड़ने एवं अन्य आवश्यक कार्यों … Read more
- ऐतिहासिक खगड़ा मेला में उमड़ रहा है जनसैलाब,झूलों-दुकानों और मनोरंजन का उठा रहे लोग जमकर आनंदकिशनगंज /प्रतिनिधि किशनगंज का ऐतिहासिक खगड़ा मेला इन दिनों अपने पूरे परवान पर है। मेला शुरू होने के साथ ही हर दिन हजारों की संख्या में लोग खगड़ा मेला ग्राउंड पहुंच रहे हैं और मेले का भरपूर आनंद … Read more
- किशनगंज:एक दिवसीय शिव चर्चा कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन,भक्तिमय हुआ माहौलटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत भोरहा एवं धवैली पंचायत की सीमा पर स्थित शिशागाछी गांव के शिव मंदिर टोला में सोमवार 2 जनवरी को एक दिवसीय शिव चर्चा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन … Read more
- अंचलाधिकारी की हड़ताल से ग्रामीणों को भारी परेशानी, बेरंग लौटे दर्जनों फरियादीटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हवाकोल पंचायत के वार्ड संख्या 12 गढ़ीटोला खजूरबाड़ी से अंचल कार्यालय पहुंचे दर्जनों ग्रामीणों को उस समय निराशा हाथ लगी, जब उन्हें पता चला कि अंचलाधिकारी हड़ताल पर चले गए हैं। … Read more
- किशनगंज में कदाचारमुक्त माहौल में इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू,2780 परीक्षार्थी हुए शामिल,67 अनुपस्थितकिशनगंज/प्रतिनिधि इंटरमीडिएट के तीनों संकाय की परीक्षा सोमवार से शुरू हो गई।पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त सम्पन्न हुई।किसी केंद्र में किसी भी परीक्षार्थी के निष्काषन की सूचना नहीं है। पहले दिन परीक्षार्थियों की संख्या कम थी। … Read more
- KishanganjNews:प्रखंड स्तरीय डीपीएल टूर्नामेंट का जनप्रनिधियों ने किया शुभारंभ, पहला मैच तुलसिया 7 विकेट से जीतादिघलबैंक /मुरलीधर झा जिले के दिघलबैंक प्रखंड में डीपीएल यानी दिघलबैंक प्रीमियम मैच का आगाज 2 फ़रवरी से किया गया है। इस टूर्नामेंट का प्रारूप 20 ओवर का रखा गया है जिसमें प्रखंड के सभी 16 पंचायत की … Read more
- किशनगंज:अपात्र राशन कार्डधारकों पर प्रशासन की सख्ती, 510 लाभुकों को नोटिस जारीकिशनगंज/विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड में अवैध रूप से सरकारी राशन का लाभ उठा रहे संपन्न एवं अपात्र लोगों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। अनुमंडल स्तर से कार्रवाई करते हुए टेढ़ागाछ क्षेत्र … Read more
- टेढ़ागाछ में लाइफ केयर मेडिकल का शुभारंभ,अब दवाओं के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगाकिशनगंज /विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय स्थित बिहार ग्रामीण बैंक के निकट रविवार को लाइफ केयर मेडिकल दुकान का विधिवत शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में जिला परिषद प्रतिनिधि अकमल समसी ने फीता काटकर दुकान का उद्घाटन … Read more
- किशनगंज:7.49 लाख की लागत से बने छठ घाट का विधिवत उद्घाटन, जनप्रतिनिधियों ने जताई प्रसन्नताकिशनगंज /विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बैगना पंचायत के वार्ड संख्या एक स्थित गिल्हनी गांव में जिला परिषद मद से 15वें वित्त आयोग (टाइड फंड) के तहत नवनिर्मित छठ घाट का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन … Read more
- किशनगंज : न्यायालय द्वारा हत्याकांड के 02 अभियुक्तों को दोषी करार देते हुए उन्हें सश्रम आजीवन कारावास की सुनाई गई सजा किशनगंज /प्रतिनिधि किशनगंज पुलिस द्वारा प्रस्तुत साक्ष्य एवं समर्पित चार्जशीट के आधार पर बहादुरगंज थाना कांड संख्या 125/2020, दिनांक-30.04.2020, धारा-302 भा०द०वि० में अभियुक्त अकबर आलम 02. अफसर आलम दोनो पिता-नजाम उद्वीन, सा० दोहमनी वार्ड नं0-04, थाना-बहादुरगंज, जिला-किशनगंज को … Read more
- किशनगंज में पुलिस–पब्लिक जनसंवाद, एसपी संतोष कुमार का सख्त संदेश—भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, अपराध से कमाई अवैध संपत्ति होगी जब्तपुलिस पब्लिक जनसंवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन,ऑन-द-स्पॉट समस्याओं का हुआ समाधान किशनगंज /रणविजय किशनगंज जिले में बेहतर कानून व्यवस्था और पुलिस-पब्लिक के बीच की दूरी को कम करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार द्वारा रविवार को … Read more
- KishanganjNews:छह वर्षीय बच्ची के साथ नाबालिग ने किया दुष्कर्म, आरोपी को किया गया निरुद्धकिशनगंज/प्रतिनिधि सदर थाना क्षेत्र में 6 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।जिसमें आरोपी भी 16 वर्षीय नाबालिग है।घटना 22 जनवरी की है।बताया जाता है की बच्ची के इलाज व पंचायती के कारण घटना … Read more
- बजट देश को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत करता है: अविनाश कन्नौजियाअररिया /बिपुल विश्वास युवा व्यवसाई सह भाजपा नेता अविनाश कन्नौजिया अंशु ने बजट की सराहना करते हुए इसे विकसित भारत–2047 की दिशा में एक ऐतिहासिक, सर्वसमावेशी और दूरदर्शी बजट बताया। केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत यह बजट युवा, किसान, … Read more
- देश का बजट ‘विकसित भारत’ और देश की सांस्कृतिक विरासत को ध्यान में रखकर बनाया गया है :मंचन केशरीअररिया/बिपुल विश्वास फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा विधायक विधासागर केसरी उर्फ मंचन केसरी के जनसंपर्क कार्यालय में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने केन्द्रीय बजट को देखा और सुना। केंद्रीय बजट पर फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा विधायक विधासागर … Read more





























