किशनगंज /प्रतिनिधि
पंचायत आम निर्वाचन 2021 के अवसर पर छः पदों यथा जिला परिषद के सदस्य, पंचायत समिति के सदस्य, ग्राम पंचायत मुखिया, ग्राम पंचायत के सदस्य, ग्राम कचहरी के सरपंच एवं ग्राम कचहरी के पंच हेतु किशनगंज जिला में सात चरणों में मतगणना की तिथि निर्धारित है। चतुर्थ चरण अन्तर्गत किशनगंज का मतगणना कार्य स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत)-सह-जिला पदाधिकारी,किशनगंज डॉ आदित्य प्रकाश द्वारा दिए दिशा निर्देशानुसार तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
किशनगंज प्रखंड का मतगणना दिनांक 22.10.2021 एवं 23.10.2021 को कृषि उत्पादन बाजार समिति ,पुलिस लाइन में सम्पन्न होगी। मतगणना कार्य प्रातः 08ः00 बजे से प्रारम्भ होगा जो निर्वाची पदाधिकारी(पं)-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी/ निर्वाची पदाधिकारी(जिप) सह अनुमंडल पदाधिकारी की देख-रेख में निर्दिष्ट टेबुलों पर होगा। सभी पद के लिए अलग अलग हाल निर्धारित है। सभी निर्वाची पदाधिकारी/सहायक निर्वाची पदाधिकारी/प्राधिकृत पदाधिकारी/मतगणना पर्यवेक्षक एवं मतगणना कर्मी को पूर्णतः स्वच्छ एवं निष्पक्ष मतगणना कार्य कराने का निर्देश दिया गया है तथा राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश एवं प्रावधानों का कड़ाई से अनुपालन करने का आदेश निर्गत कर दिया गया है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ,किशनगंज के द्वारा आम प्रत्याशी व अन्य लोगो के निर्वाचन मतगणना संबधी शिकायत की सुनवाई कर निराकरण हेतु जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी प्रमोद कुमार राम की प्रतिनियुक्ति करते हुए निर्देशित किया गया है। कोई भी शिकायत पर उनके माध्यम से ही सुनवाई की जायगी।
डीएम के निदेशानुसार जिला पंचायती राज पदाधिकारी/निर्वाची पदाधिकारी-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा मतगणना हॉल में सी0सी0टी0वी0 कैमरा की व्यवस्था करवा दी गई है तथा वेवकास्टिंग के लिए नोडल पदाधिकारी /जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी (एन.आई.सी.) को संबंधित एजेंसी से समन्वय कर कार्य कराने का निर्देश दिया गया है। वीडियोग्राफी की व्यवस्था भी की गई है।
बज्रगृह में सुरक्षा समेत सम्पूर्ण व्यवस्था हेतु नोडल पदाधिकारी बज्रगृह कोषांग व संबंधित निर्वाची पदाधिकारी को निदेश दिया गया है। मीडिया सेंटर की पूर्ण व्यवस्था हेतु जिला पंचायत राज पदाधिकारी/संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है। कोई भी मीडियाकर्मी मोबाइल फोन आदि लेकर मतगणना कक्ष में प्रवेश नहीं करेंगे। बिना प्राधिकार पत्र के प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
विद्युत संबंधी व्यवस्था हेतु कार्यपालक अभियंता ,विद्युत को निर्देश दिया गया है तथा वैकल्पिक व्यवस्था भी की गई है। निर्वाची पदाधिकारी/ सहायक निर्वाची पदाधिकारी/संबंधित पदाधिकारी/कर्मी निर्देश अनुसार सिलिंग कार्य को पूर्ण करेंगे।मतगणना के दिन शांतिपूर्वक मतगणना हेतु मतगणना केन्द्र पर अनुमंडल पदाधिकारी/ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी/ दण्डाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। मतगणना की तिथि को मतगणना केन्द्र परिसर के आसपास धारा 144 लागू रहेगी।मतगणना हॉल में कम्प्यूटर, लैपटॉप, प्रिंटर इंटरनेट कनेक्शन के साथ व्यवस्था की गई है ताकि सभी ऑनलाइन प्रपत्र सिस्टम से जेनरेट हो सके और परिणाम ऑनलाइन अपलोड किया जा सके।लाइव वेबकास्टिंग के माध्यम से ऑप्टिकल कैरेक्टर रीडर के साथ मत की गणना को ऑटो प्लॉटिंग करने की अभिनव तकनीक का प्रयोग किया जाएगा,इसके लिए सभी टेबल पर वेब कैमरा लगाए गए है।
पंचायत चुनाव 2021 के अवसर पर मतगणना कार्य हेतु जिला के किशनगंज प्रखंड के लिए प्रेक्षक के सहयोग हेतु कर्मी की प्रतिनियुक्ति की गयी है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निदेशानुसार अपर जिलाधिकारी ब्रजेश कुमार के द्वारा मतगणना कार्य में प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी को संबोधित करते हुए निर्वाचन कार्य में पूरे मनोयोग से कर्तव्य निर्वहन का निर्देश दिया गया।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- सीमेंट लदे ट्रैक्टर के गुजरते ही टूटी पुलिया, चालक घायल; छात्रों और ग्रामीणों की बढ़ी परेशानीइरफान/पोठिया पोठिया प्रखंड अंतर्गत कोल्था पंचायत के सातमेरी वार्ड संख्या-08 स्थित आदिवासी टोला में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे लगभग 24 वर्ष पुरानी पुलिया ध्वस्त हो गई। हादसा उस समय हुआ जब … Read more
- प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामाइरफान/पोठिया पोठिया थाना क्षेत्र के आमबगान स्थित सिटी नर्सिंग होम में मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान एक प्रसूता की मौत हो गई। मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने नर्सिग होम में … Read more
- ठाकुरगंज एसएसबी में नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, ग्रामीणों व जवानों की आंखों की हुई जांचठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह 19वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), ठाकुरगंज द्वारा मंगलवार को वाहिनी मुख्यालय परिसर में एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा एवं नेत्र स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उच्च मुख्यालय … Read more
- यात्रियों की मांग को देखते हुए कटिहार-अमृतसर-कटिहार स्पेशल ट्रेन सेवाएं पांच अतिरिक्त फेरों के लिए बढ़ीकटिहार – यात्रियों की निरंतर बढ़ती मांग को पूरा करने, सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने और अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने ट्रेन संख्या 05736/05735 कटिहार -अमृतसर -कटिहार … Read more
- कृषि योजनाओं की प्रगति और उर्वरक गुणवत्ता पर समीक्षा बैठक आयोजितअधिकारियों को दिए सख्त निर्देश कटिहार – जिले में कृषि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला कृषि कार्यालय में जिला स्तरीय … Read more
- शराब तस्करी करते एक गिरफ्तार,25.875 लीटर विदेशी शराब बरामदमनिहारी /कटिहार – मनिहारी पुलिस ने नशे के धंधेबाजों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर स्कुटी सहित विदेशी शराब की तस्करी करते एक को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष … Read more
- महिला ने चार बच्चों को दिया जन्म,जच्चा बच्चा स्वस्थपरिजनों में उमड़ी खुशी की लहर बहादुरगंज /किशनगंज/निशांत किशनगंज शहर स्थित एएस अस्पताल में एक दुर्लभ और खुशी से भरी घटना सामने आई है। बहादुरगंज प्रखंड के बिरनिया गांव निवासी एक महिला … Read more
- किशनगंज में बरगद की विशाल टहनी गिरने से मची अफरा तफरी,तीन लोग जख्मी, सदर अस्पताल में भर्तीराहुल/ किशनगंज शहर के व्यस्ततम क्षेत्र डे मार्केट स्थित सब्जी मंडी में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ अचानक बरगद के पेड़ की एक विशाल टहनी नीचे गिर गई, जिसकी … Read more
- किशनगंज में बांग्लादेशी नागरिक सहित दो गिरफ्तार,पूछताछ जारीफर्जी कागजात किया गया बरामद बांग्लादेशी महिला को भी किया गया गिरफ्तार किशनगंज/प्रतिनिधि किशनगंज टाउन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की देर रात रूईधासा प्रेमपुल के पास से … Read more
- निजी स्कूल पर मनमानी शुल्क वसूली का आरोप, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री से कार्रवाई की मांग,जेडीयू जिला अध्यक्ष फैसल अहमद ने सौंपा ज्ञापन किशनगंज। जिला जनता दल (यूनाइटेड) के जिला अध्यक्ष फैसल अहमद ने बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री को ज्ञापन सौंप कर किशनगंज स्थित सेंट जेवियर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल पर नियमों के विरुद्ध … Read more
- धान में अधिक कल्ले के लिए संतुलित पोषण अपनाएं किसान – डीएओकटिहार-जिला कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार चालू खरीफ मौसम में धान की बेहतर पैदावार को लेकर सजग और सक्रिय हैं। उनके द्वारा किसानों को निरंतर उपयोगी सलाह दी जा रही है। श्री कुमार … Read more
- 05 पियक्कड़ एवं 01 तस्कर गिरफ्तार,भेजे गये जेलकदवा/कटिहार– थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून को शत-प्रतिशत लागू कराने को लेकर कदवा पुलिस ने अपनी सक्रियता तेज कर दी है।जानकारी के अनुसार इसी क्रम में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार … Read more
- गुमशुदा बच्चा हुआ बरामद, बच्चा पाकर परिजन खुशडंडखोरा/कटिहार– डंडखोरा पुलिस की सक्रियता सामने आई है। पुलिस क्षेत्र से गुम हुए एक लड़के को महज 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया है। थानाध्यक्ष विजय … Read more
- सड़क किनारे सिक्योरिटी गार्ड का शव हुआ बरामद,जांच में जुटी पुलिसक्षेत्र में सनसनी मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के चितोरिया पंचायत के किसान चौक के पास प्राथमिक विद्यालय गुमटी टोला के पास कटिहार – मनिहारी मुख्य सड़क के पूर्व पार सड़क के किनारे … Read more
- महापौर ने जनता दरबार में सुनी जनसमस्याकटिहार – नगर निगम में महापौर ऊषा देवी अग्रवाल की और से जनता दरबार का आयोजन किया गया। महापौर ने नगर निगम स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आये सभी 29 फरियादियों की … Read more
- राजमणि दीदी नीलम आनंद की 74 वीं जयंती अवतरण दिवस के रूप में मनाई गईवृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश समेली /कटिहार- जिले के समेली प्रखंड के मलहरिया पंचायत स्थित यूथ पावर लोक कला मंच भरेली के प्रांगण में सोमवार को प्रथम शिव शिष्य साहब … Read more
- श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से भक्ति एवं श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ श्री श्याम ज्योत कीर्तनकटिहार- श्री श्याम मित्र मंडल रजिस्टर कटिहार के तत्वावधान में आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष देवशयनी एकादशी के पावन अवसर पर अरविंद कटारुका एवं अनिमेष कटारुका के सहयोग से शहर के दौलतराम चौक … Read more
- कटिहार-मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहतस्पेशल ट्रेन के 5 अतिरिक्त फेरे बढ़े कटिहार – कटिहार जिले सहित सीमांचल के लाखों रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों की लगातार बढ़ती भीड़ और यात्रा की मांग … Read more
- योजना संचालन में आ रही बाधा को तत्काल दूर करना सुनिश्चित करें–डीएमसमन्वय समिति की बैठक में हुई विभागीय गतिविधियों की समीक्षा कटिहार– एनआईसी सभागार में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में जिलास्तरीय समन्वय समिति एवं प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप की समीक्षात्मक बैठक आयोजित … Read more
- एड्स व स्वैच्छिक रक्तदान को लेकर कार्यशाला का हुआ आयोजनकटिहार – बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति पटना के तत्वाधान में जिला एड्स बचाव एवं नियंत्रण इकाई कटिहार की ओर से सिविल सर्जन सभागार में एचआईवी -एड्स व स्वैच्छिक रक्तदान को लेकर … Read more
- भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा को लेकर समन्वय बैठक, एसएसबी व नेपाल एपीएफ ने की संयुक्त गश्तीकिशनगंज। सोमवार को कुर्लीकोट थाना क्षेत्र स्थित भारत–नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था एवं आपसी समन्वय को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से सीमा समन्वय बैठक (Border Meeting) आयोजित की गई। … Read more


























