पुल निर्माण संघर्ष कमेटी खारुदह के बेनर तले विशाल धरना प्रदर्शन का हुआ आयोजन।प्रदर्शन में शामिल हुए सत्ता धारी दल एवं विपक्ष के नेता । एसडीएम के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना
किशनगंज ठाकुरगंज मुख्य मार्ग पर घंटों रही यातायात बाधित
किशनगंज /प्रतिनिधि
पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत खरखड़ी बस स्टैंड पर पुल निर्माण संघर्ष सीमित द्वारा आज एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया ।इस प्रदर्शन में ना सिर्फ विपक्षी दलों के नेता शामिल हुए बल्कि सत्ता धारी जदयू के नेता भी शामिल होकर पुल निर्माण के समर्थन में आवाज़ बुलंद करते देखे गए । वही पुल निर्माण को लेकर बिहार सरकार के खिलाफ लोगो ने जम कर नारेबाजी की ।धरना प्रदर्शन में शामिल प्रदर्शनकारियों के द्वारा इस दौरान ठाकुरगंज किशनगंज मुख्य सड़क को पूरी तरह जाम कर दिया गया। जिससे सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई । ठाकुरगंज से आरजेडी विधायक ने इस मौके पर कहा की पुल नहीं होने से हजारों की आबादी प्रभावित है ।इसलिए अविलंब पुल निर्माण कार्य शुरू किया जाना चाहिए ।वहीं AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक अख्तरुल ईमान ने कहा की सरकार बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा देती है लेकिन फुल नहीं होने की वजह से बेटियां इलाज के अभाव में मारी जा रही है यही नहीं बेटियों के पेट में भी बेटी हमारी जा रही है इसलिए हमारी मांग है कि तुरंत पुल का निर्माण शुरू करवाया जाना चाहिए ।
उन्होंने कहा कि अगर जल्द से जल्द पुल का निर्माण नहीं करवाया जाता तो बड़े पैमाने पर आंदोलन किया ।गौरतलब हो की खड़खड़ी घाट पर पुल निर्माण की मांग लोगों द्वारा वर्षों से किया जा रहा है । वही सीएम नीतीश कुमार के द्वारा भी पुल निर्माण को लेकर पूर्व में आश्वासन दिया गया है ।गौरतलब हो पुल नहीं होने की वजह से आसपास के करीब एक दर्जन पंचायत के लोगों को जान जोखिम में डालकर नाव पर यात्रा करनी पड़ती है ।वही पुल निर्माण होने से जिला मुख्यालय की दूरी भी घटकर करीब 15 किलोमीटर ही रह जाएगी ।
धरना प्रदर्शन में शामिल हुए जदयू के पूर्व विधायक नौशाद आलम ने कहा उनके द्वारा पूर्व में भी सीएम नीतीश कुमार को इस मामले से अवगत करवाया गया था एवं अब दुबारा पुल निर्माण संघर्ष समिति की मांगों से अवगत करवाकर पुल निर्माण की मांग उनके द्वारा रखी जाएगी । वहीं धरना प्रदर्शन की सूचना मिलने के बाद एसडीएम शाहनवाज अहमद नियाजी मौके पर पहुंचे जिसके बाद उन्होंने जल्द से जल्द पुल निर्माण का आश्वासन लोगों को दिया तब जाकर यह धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ है । धरना प्रदर्शन में किशनगंज कांग्रेस विधायक इजहारुल हुसैन , विधायक ठाकुरगंज सोहुद अनबर ,ठाकुरगंज जदयू पुर्व विधायक गोपाल अग्रवाल एवं हजारो की संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए ।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- होली के मौके कर पंचायत में चलाया गया विशेष सफाई अभियानकिशनगंज/प्रतिनिधि किशनगंज प्रखंड अंतर्गत टेउसा पंचायत में आज होली के शुभ अवसर पर वार्ड नंबर 15 में स्वच्छता चलाया गया। स्थानीय मुखिया साजिदा खातून के नेतृत्व में कैलाश चौक और आस-पास के … Read more
- अररिया : पश्चिम एशिया में तनाव के बीच विदेशों में फंसे 500 से अधिक बिहारी युवक, परिजनों की बढ़ी चिंताअररिया/अरुण कुमार भारत-नेपाल सीमावर्ती शहर जोगबनी (अररिया) के करीब पांच सौ से अधिक युवक दुबई, रियाद, इजराइल, बहरीन, कतर, संयुक्त अरब अमीरात, जॉर्डन समेत पश्चिम एशिया के कई देशों में जारी युद्ध … Read more
- नेपाल में 5 मार्च को प्रतिनिधि सभा का चुनाव,भारत नेपाल सीमा 72 घंटों के लिए सीलअररिया /अरुण कुमार नेपाल में प्रतिनिधि सभा के चुनाव को लेकर भारत नेपाल सीमा को सोमवार मध्य रात्रि से ही सील कर दिया गया है।गौरतलब हो कि भारत नेपाल उच्चाधिकारियों के बैठक … Read more
- दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवती की मौत जबकि पिता घायलकिशनगंज/प्रतिनिधि शहर के लहरा चौक के समीप मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। … Read more
- शराब के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार,भेजा गया जेलरणविजय/पौआखाली: भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में सुखानी थाना पुलिस को एक बार फिर सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई … Read more
- तालाब में गिरी तेज रफ्तार कार, तीन की मौत, चार गंभीरपोठिया/राज कुमार किशनगंज के पोठिया इस्लामपुर मुख्य सड़क पर फटीपोखर तालाब के पास सोमवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई। हादसे में तीन … Read more
- सीमावर्ती कादोगांव बाजार में पारंपरिक हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया होलिका दहन का पर्वरणविजय/किशनगंज किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड के सीमावर्ती क्षेत्र कादोगांव बाजार में होलिका दहन का पर्व पारंपरिक हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के दर्जनों ग्रामीणों … Read more
- इफ्तार बनाते समय लगी आग 12 घर जलकर राख,लाखो का नुकसानदो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू, लाखों की संपत्ति नष्ट अमदाबाद /कटिहार – नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 5 में सोमवार की शाम इफ्तार की तैयारी के दौरान अचानक … Read more
- बिजली का करंट लगने से बालक की मौत, परिजनों में पसरा मातमप्राणपुर /कटिहार – प्राणपुर थाना क्षेत्र के धरहन पंचायत अंतर्गत लक्ष्मीपुर गांव के चंचल शर्मा के दस वर्षीय पुत्र मनीष कुमार की बिजली की करंट लगने से उसकी मौत हो गयी है। … Read more
- होली को लेकर डंडखोरा पुलिस ने निकाला गया फ्लैग मार्चडंडखोरा/कटिहार–होली पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर डंडखोरा पुलिस की ओर से थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान थानाध्यक्ष विजय कुमार महतो के नेतृत्व में पुलिस थाना क्षेत्र … Read more
- अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर,सड़क को करवाया गया अतिक्रमणमुक्तअवैध रुप से बने दुकानों को हटाकर सड़क को कराया गया अतिक्रमणमुक्त प्राणपुर/कटिहार – प्रखंड क्षेय्र अन्तर्गत एनएच 31 सड़क बुद्धनगर के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर अवैध रूप से अवस्थित 44 … Read more
- बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर कमेटी सदस्यों ने पर्यटन विभाग के सचिव को सौंपा ज्ञापन सालमारी /कटिहार – बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर के कमेटी सदस्यों ने सचिव पिंटू यादव के द्वारा बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के सचिव उदयन मिश्रा को ज्ञापन सौंप कर बाबा गोरखनाथ धाम … Read more
- मनिहारी में विज्ञान का धमाका,नेशनल पब्लिक स्कूल के छात्रों ने दिखाई तकनीकी प्रतिभा की चमकमनिहारी /कटिहार – नेशनल पब्लिक स्कूल मनिहारी में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। जहां विद्यार्थियों ने अपनी खोजपरक जिज्ञासा और वैज्ञानिक सोच का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में छात्रों ने … Read more
- होलिका दहन समिति की ओर किया गया स्तंभ रोपण पुजनदेर रात किया गया होलिका दहन कटिहार – बड़ा बाजार हाट होलिका दहन समिति की ओर से 2 मार्च 2026 सोमवार को दिन के 10:30 बजे पूरे विधि विधान के साथ स्तंभ … Read more
- 8 मार्च को महिला सशक्तिकरण की गूंज,’चिन्नी मत हो उदास’ से जागेगा आत्मबल का संदेशकटिहार – आगामी 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर कोशी संगम संस्था द्वारा महिला सशक्तिकरण पर आधारित प्रभावशाली नाटक चिन्नी मत हो उदास का भव्य मंचन किया जाएगा। नाटक … Read more
- पोठिया थाना में होली पर्व को लेकर निकला फ्लैग मार्चअसामाजिक तत्वों,शराब के अवैध कारोबार और हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर समेली /कटिहार – आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर पोठिया थाना … Read more
- भूमि विवाद में एक एकड़ मक्का को किया गया क्षतिग्रस्तमामले को लेकर थाना में दिया गया आवेदन बरारी /कटिहार – थाना क्षेत्र के कुड़िया गांव में फसल क्षति एवं जमीन से बेदखल को लेकर बरारी थाना में एक महिला किसान अहिल्या … Read more
- विद्यार्थी परिषद की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजनकटिहार -अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कटिहार इकाई की प्रांत सह मंत्री विनय सिंह के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का आयोजन किया किया गया । कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली … Read more
- होली पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाए जाने को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्चकिशनगंज /प्रतिनिधि शांतिपूर्ण माहौल में होली पर्व सम्पन्न करवाये जाने को लेकर सोमवार की शाम को सदर थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया।फ्लैग मार्च में डीएम विशाल राज,एसपी संतोष कुमार, एसडीएम … Read more
- होली मनाने प्रदेश से घर पहुंच रहे है लोग ,ट्रेनों में खचाखच भीड़किशनगंज/प्रतिनिधि होली में पर्व में अब एक दिन शेष बचे हुए है।होली का पर्व जैसे जैसे नजदीक आने लगा है,रेलवे स्टेशन में लोगों की भीड़ भी बढ़ने लगी है। रविवार और सोमवार … Read more
- सोने का चेन छीन कर बदमाश हुए फरार,मामला दर्जकिशनगंज/प्रतिनिधि सदर थाना क्षेत्र के धरमगंज केला बगान के समीप बाइक सवार दो बदमाशों ने रविवार को एक व्यक्ति के गले से दो सोने का चेन छीन लिया और फरार हो गया। … Read more
- होली पर्व को लेकर थानाध्यक्ष को सतर्कता बरतने का दिया गया निर्देश,256 स्थानों में की गई मजिस्ट्रेट की तैनातीकिशनगंज/प्रतिनिधि होली पर्व को लेकर सोमवार से ही चिन्हित स्थानों में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है।पर्व को लेकर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा … Read more
- होली को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक, रंग-गुलाल और पिचकारियों की जमकर हो रही बिक्रीठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह होली पर्व को लेकर ठाकुरगंज नगर के प्रमुख चौराहों एवं बाजारों में लोगों का खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। चारों ओर रंग-गुलाल की सजी दुकानें, आकर्षक पिचकारियाँ और … Read more
- होली को लेकर प्रशासन सतर्क,टेढ़ागाछ में निकाला गया फ्लैग मार्चआगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से। विजय कुमार साह /टेढ़ागाछ टेढ़ागाछ प्रशासन द्वारा सोमवार को व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च प्रखंड मुख्यालय … Read more



























