• प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत लगा जांच शिविर
• विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी गर्भवती महिलाओं को स्वस्थ जीवनशैली की जानकारी
• कोविड वैक्सीनेशन के प्रति भी किया गया जागरूक
छपरा /प्रतिनिधि
जिले के सदर अस्पताल समेत सभी स्वास्थ्य संस्थानों पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत विशेष कैंप का आयोजन किया गया। इस शिविर में गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की गयी। जांच शिविर में गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान होने वाले खतरों की पहचान कर उन्हें स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराई गईं। इसके साथ महिलाओं को परिवार नियोजन के बारे में जागरूक किया गया। दो बच्चों में तीन साल का अंतर रखने के लिए उचित सलाह भी दी गई।हर महीने की नौ तारीख को सभी गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क चिकित्सा जांच करेंगे। इस जांच में हीमोग्लोबिन की जांच, खून की जांच, शुगर के स्तर की जांच, ब्लड प्रेशर, वजन और अन्य सामान्य जांच की जाती है। सिविल सर्जन डॉ. जेपी सुकुमार ने कहा कि गर्भवती महिलाएं, खासकर आर्थिक तौर पर कमजोर तबकों की महिलाएं आम तौर पर कुपोषित होती हैं। उन्हें गर्भधारण के दौरान महत्वपूर्ण पोषक तत्व भी नहीं मिलते। इसका नतीजा अक्सर यह होता है कि बच्चे किसी न किसी विकार के साथ पैदा होते हैं। साथ ही कुपोषण से पीड़ित होते हैं।
निगरानी से शिशुओं में आने वाले विकारों को किया जा सकता है दूर:
सिविल सर्जन डॉ. जेपी सुकुमार ने कहा कि यदि गर्भवती महिलाओं की समय-समय पर निगरानी की जाए तो नवजात शिशुओं में आने वाले कई विकारों को दूर किया जा सकता है। गरीबी और जागरूकता नहीं होने से, कमजोर तबकों की ज्यादातर महिलाएं समय पर चिकित्सकीय सलाह और देखरेख का लाभ नहीं उठाती। पीएमएसएमए से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सभी गर्भवती महिलाओं की हर महीने की नौ तारीख को मुफ्त चिकित्सकीय जांच हो। वह किसी भी सरकारी अस्पताल या प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जाकर यह जांच करवा सकती हैं। नियमित फॉलो-अप लेने पर, यह कदम निश्चित तौर पर विकारों के साथ जन्म लेने वाले बच्चों की संख्या में कमी ला सकता है। निःसंदेह , चिकित्सकीय जांच के बाद उचित स्वास्थ्य निगरानी होनी चाहिए। इसके अलावा, आहार और पोषक पूरक तत्वों की जरूरत के मुताबिक उपलब्धता भी सुनिश्चित करनी होगी।
कैंप के दौरान टीकाकरण के प्रति भी किया गया जागरूक:
विशेष जांच शिविर में आने वाली प्रत्येक गर्भवती महिलाओं को कोविड टीकाकरण के बारे में जानकारी दी गयी। यह जानकारी दी गयी कि अब गर्भवती महिलाओं को भी टीका लगाया जा रहा है। अगर किसी कारण से वैक्सीन नहीं ली है तो किसी भी केंद्र पर जाकर अपना टीकाकरण करा सकते हैं। कोविड का टीका गर्भवती महिलाओं के लिए भी सुरक्षित और प्रभावी है। यह जानकारी दी गयी कि अगर टीका लेने के बाद किसी तरह की समस्या होती है तो चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। वैक्सीन लेने के बाद हल्का दर्द और बुखार हो सकता है। इससे घबराने की जरूरत नहीं है।
गर्भावस्था में ये पांच टेस्ट कराना जरूरी:
•ब्लड टेस्ट
•यूरिन टेस्ट
•ब्लड प्रेशर
•हीमोग्लोबीन
•अल्ट्रासाउंड
उच्च जोख़िम गर्भधारण के कारण:
• गर्भावस्था में 7 ग्राम से खून का कम होना
• गर्भावस्था में मधुमेह का होना
• एचआईवी पॉजिटिव होना(एडस पीड़ित)
• अत्यधिक वजन का कम या अधिक होना
• पूर्व में सिजेरियन प्रसव का होना
• उच्च रक्तचाप की शिकायत होना
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- रसोई गैस की किल्लत की अफवाह का असर अब भी लोगो को कर रहा परेशानकालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध तीन माह से सात वर्ष की सजा का है प्रावधान कालाबाजारी की सूचना के लिए नम्बर किया गया जारी संवाददाता/किशनागंज गैस की किल्लत की फैली अफवाह का असर … Read more
- पुलिस एवं एसएसबी कि संयुक्त कार्रवाई में एक घर से 305 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर बरामद, अग्रिम कार्रवाई जारीदिलशाद/गलगलिया भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी की 41वीं बटालियन के सुरक्षाकर्मियों एवं गलगलिया पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर एक घर से भारी मात्रा … Read more
- व्यवहार न्यायलय परिसर किशनगंज में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी सहमति से विवादों का हुआ निपटाराकुल 141 मामलें का हुआ निष्पादन राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार,नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार,पटना के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार,किशनगंज के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय … Read more
- KatiharNews:जिले के पन्द्रह केन्द्रों पर दो पाली में कल सिविल कोर्ट के अटेंडेंट पीटी की परीक्षा,तैयारी पूरीजिला प्रशासन की तैयारी पुरीदोनों पालियों में 6264 प अभ्यर्थी देगें परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी परीक्षा कटिहार – जिला पदाधिकारी के दिशानिर्देश पर नोडल पदाधिकारी सह वरीय उप समाहर्ता मेराज … Read more
- BiharNews:विवाहिता महिला का शव पुलिस ने किया बरामद,जांच में जुटी पुलिसहसनगंज /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के रामपुर पंचायत में बीती रात एक महिला का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान प्रमिला देवी (35) के रूप में की … Read more
- सड़क दुर्घटना में जख्मी युवक की ईलाज के दौरान मौतफलका /कटिहार – फलका थाना क्षेत्र के स्टेट हाइवे-77 पर बीते गुरुवार को महेशपुर गांव समीप सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी बाइक सवार युवक को इलाज के लिए सिल्लीगुड़ी अस्पताल ले … Read more
- शराब के नशे में 12 लोग गिरफ्तारकुरसेला /कटिहार – नशा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार की रात नशे की हालत में कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस … Read more
- बिहार दिवस पर प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजनछात्रों ने दिखाई प्रतिभा गणित ओलंपियाड, क्विज व चित्रकला में छात्रों ने मारी बाजी बरारी /कटिहार – राज्य परियोजना निदेशक बिहार शिक्षा परियोजना परिषद, पटना के पत्रांक 590, 29 जनवरी के निर्देश तथा … Read more
- हरी झंडी दिखाकर तीन ट्रेनों को रवाना किया गया, यात्रियों को मिलेगा लाभकटिहार – भारत सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के अंतर्गत तीन महत्वपूर्ण ट्रेनों का शुभारंभ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया। इस अवसर पर क्षेत्र की रेल सेवाओं को … Read more
- हसनगंज में पैक्स चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी,चार बूथों में 2534 मतदाता अपने मताधिकार का करेंगे प्रयोगहसनगंज / कटिहार – प्रखंड में पैक्स निर्वाचन 2026 को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। प्रखंड के दो पंचायतों में चुनाव प्रस्तावित था। जिसमें कालसर पंचायत में केवल एक उम्मीदवार … Read more
- जनगणना को लेकर पदाधिकारियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण आयोजितकटिहार–भारतीय जनगणना 2027 को लेकर जिलास्तरीय जनगणना समन्वय समिति के सदस्यों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरु हुआ।जिला पदाधिकारी सह प्रधान जनगणना पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने प्रशिक्षण का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।इस दौरान … Read more
- कटिहार:गुरु बाजार काली मंदिर में नई कमेटी गठितबरारी /कटिहार – गुरु बाजार स्थित मनोकामना सिद्ध काली मंदिर परिसर में शाम को एक बैठक आयोजित कर मंदिर प्रबंधन के लिए नई कमिटी का गठन किया गया। आयोजित इस बैठक में स्थानीय … Read more
- राष्ट्रीय लोक अदालत ने ऐतिहासिक रिकॉर्ड किया कायम,कुल 2009 मामलों का हुआ सफलतापूर्वक निष्पादनकटिहार कोर्ट – राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के आदेश के आलोक में शनिवार को न्यायालय प्रांगण में इस वर्ष का पहला राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत्त उद्घाटन द्वीप प्रज्वलित … Read more
- घटिया सड़क निर्माण होने से लोगों के रोष, कारवाई की मांगबरारी /कटिहार – नगर पंचायत बरारी स्थित वार्ड 9 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरारी के समीप पिछले तीन दिन पहले नगर एवं आवास विभाग योजना से 14 लाख की लागत से पीसीसी सड़क बनाई … Read more
- कटिहार:जिले को मिली 410 करोड़ की योजनाओं की सौगात–डीएमजीविका दीदी की रसोई के भोजन व साबुन की होम डिलीवरी शुरु कटिहार – जिले मे चल रहे विभिन्न लोककल्याणकारी योजनाओं एवं अपराध नियंत्रण को लेकर किये जा रहे उपायों की समीक्षा की। … Read more
- बाइक की टक्कर से पांच वर्षीय मासूम घायल,हालत नाजुककुरसेला/कटिहार – थाना क्षेत्र के एसएच 77 पर एसआरडी गर्ल्स स्कूल के समीप शनिवार की शाम तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पांच वर्षीय बच्चा अंकित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। … Read more
- कलावती गैस एजेंसी का प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने किया निरीक्षणआजमनगर /कटिहार – घरेलू तथा व्यावसायिक गैस सिलेंडर की किल्लत से जूझ रहे लोगों प्रत्येक दिन सवेरे सवेरे आजमनगर बाजार स्थित कलावती गैस एजेंसी के प्रांगण में लंबी कतार में लगने का सिलसिला … Read more
- टेढ़ागाछ अंचल कार्यालय में जनता दरबार आयोजित, भूमि विवाद से जुड़े मामलों की हुई सुनवाईकिशनगंज /विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय में शनिवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस जनता दरबार में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से पहुंचे लोगों ने … Read more
- टेढ़ागाछ प्रखंड कार्यालय में राजस्व कार्यों की समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देशटेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड कार्यालय में शनिवार को अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मो. इरफान आलम की अध्यक्षता में राजस्व से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित … Read more




























