पटना /संवादाता
मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद के सामने आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के अंतर्गत 350 एम्बुलेंस लाभुकों को सौंपने के साथ-साथ पटना में 50 सी0एन0जी0 बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सांकेतिक रूप से 5 एम्बुलेंस लाभुकों, नालंदा के श्री विनोद कुमार पासवान, बक्सर के श्री महबूब अंसारी, भोजपुर के श्री प्रदीप कुमार गुप्ता, कैमूर के श्री प्रभुदयाल तथा पटना के श्री संजीव कुमार ठाकुर को प्रतीक चिन्ह प्रदान कर एम्बुलेंस सौंपा। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्यमंत्री का स्वागत परिवहन विभाग के सचिव श्री संजय कुमार अग्रवाल ने हरित गुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर किया।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्रीमती रेणु देवी, परिवहन मंत्री श्रीमती शीला कुमारी,मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्य सचिव श्री त्रिपुरारी शरण, विकास आयुक्त श्री आमिर सुबहानी, परिवहन विभाग के सचिव श्री संजय कुमार अग्रवाल, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, राज्य परिवहन आयुक्त श्रीमती सीमा त्रिपाठी, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह, जिलाधिकारी श्री चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री उपेन्द्र शर्मा सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे जबकि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपमुख्यमंत्री श्रीतारकिशोर प्रसाद, पंचायती राज मंत्री श्री सम्राट चौधरी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति जुड़े हुए थे। कार्यक्रम के पश्चात् पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राजधानी पटना में सी0एन0जी0 बसों के परिचालन से प्रदूषण को कम से कम करने में सहूलियत होगी, पर्यावरण को सुरक्षित रखने में भी इससे मदद मिलेगी। इसको लेकर आज 50 सी०एन०जी० बसों को रवाना किया गया है। सी०एन०जी० बसों के परिचालन से लोगों को आवागमन में भी काफी सुविधा होगी। ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बीमारी के समय गांव से शहरों के अस्पताल आने में काफी दिक्कत होती थी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के अंतर्गत सभी ब्लॉक में दो लाभुकों को एम्बुलेंस के क्रय पर अधिकतम 2 लाख रुपये अनुदान दिया जा रहा है। प्रथम चरण में इस योजना के अंतर्गत आज 350 एम्बुलेंस को लाभुकों को सौंपा गया है। अक्टूबर माह तक .800 एम्बुलेंस क्रय किया जायेगा। इस साल के अंत तक सभी प्रखंडों में दो लाभुकों को एम्बुलेंस प्रदान करने का निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर लिया जायेगा। एम्बुलेंस की सुविधा होने से कोरोना के साथ ही अन्य बीमारियों एवं सड़क दुर्घटना के शिकार होने की स्थिति में लोगों को अस्पताल तक ससमय पहुचाया जा सकेगा गंभीर परिस्थिति में कम से कम समय में पीड़ित को अस्पताल पहुंचाने की जरूरत होती है ताकि उनकी जान बचाई जा सके। ग्रामीण इलाकों में एम्बुलेंस उपलब्ध रहे इसको लेकर इस योजना की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण को कम करने और पर्यावरण को संरक्षित करने को लेकर पटना में 50 सी०एन०जी० बसों का परिचालन शुरु किया गया है।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- महर्षि मेंही महाराज की जयंती पर निकली प्रभातफेरी,सेवा व भक्ति का दिया संदेशबरारी /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र में महर्षि मेंही महाराज की 142वीं जयंती श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाई गई। गुरुवार सुबह महर्षि मेंही संतमत सत्संग मंदिर, गुरुबाजार से गाजे-बाजे के साथ भव्य … Read more
- बाढ़ नियंत्रण पदाधिकारी के साथ एसडीओ ने की विशेष बैठक,दिए आवश्यक दिशा निर्देशबाढ़ नियंत्रण के पदाधिकारी अपने क्षेत्र में बने रहेंगे बारसोई /कटिहार – गुरुवार को बाढ़-नियंत्रण के पदाधिकारी के साथ एसडीओ में की विशेष बैठक। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी राजू कुमार ने की। उपस्थित … Read more
- महाराष्ट्र के दत्तकग्राही दंपत्ति को सौंपा गया बालककटिहार – जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने दत्तक ग्रहण वाद की सुनवाई कर विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान कटिहार में आवासित बालक इयान (काल्पनिक नाम) को दत्तक ग्रहण विनियम, 2022 के प्रावधानों के तहत नासिक … Read more
- कटिहार:टीकाकरण को लेकर टाॅस्क फोर्स की बैठक आयोजितकटिहार – एचपीवी टीकाकरण को लेकर जिला टास्क फोर्स की बैठक जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिला पदाधिकारी के कार्यालय वेश्म में आयोजित इस बैठक में सिविल सर्जन डा.जेके … Read more
- शादी में मनपसंद सजावट नही होने पर घर वाले ने सामान रोका,टेंट मालिक ने जहर खा कर किया आत्महत्याफलका/ कटिहार – फलका थाना क्षेत्र में एक अजीबोगरीब घटना घटी है। यहाँ एक शादी में मनपसंद सजावट नही करने पर घर वाले द्वारा सामान रोकने पर टेंट मालिक ने जहर खा कर आत्महत्या … Read more
- सड़क दुर्घटना में एक की मौत एक घायल,जख्मी को सदर अस्पताल किया गया रेफरकदवा/कटिहार – बेलौरी सोनैली मुख्य पीडब्लूडी पथ पर रात्रि के लगभग नौ बजे हो रही काफी तेज बारिश के कारण एक अज्ञात वाहन की चपेट में दो बाइक सवार आ गए। जिससे बाइक चालक … Read more
- सरस्वती शिशु मंदिर में विशेष दंत स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजनकटिहार – शहर के बरमसिया अरुण चौधरी सरस्वती शिशु मंदिर में एक विशेष दंत स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सचिव अमित कुमार गुप्ता उर्फ बबलू गुप्ता की अध्यक्षता एवं प्रधानाचार्य … Read more
- राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर प्रखंड मुख्यालय में बैठक आयोजित9 मई को होगा मामलों का निपटारा कोढ़ा /कटिहार – आगामी 9 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर कोढ़ा प्रखंड मुख्यालय के सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा … Read more
- जयमाला शिक्षा निकेतन की ओर से उत्कृष्टता सम्मान समारोह 2025-26 आयोजितकटिहार – शहर के टाउन हॉल में उत्कृष्टता सम्मान समारोह 2025-26 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गणमान्य अतिथियों एवं विशिष्ट व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर निदेशक डॉ.एसके सुमन की माताजी … Read more
- कोढ़ा नगर पंचायत के कई वार्ड जलमग्न, वार्डवासी परेशानमुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह ने खुद संभाला मोर्चा कोढ़ा /कटिहार – नगर पंचायत में पिछले कुछ दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। भारी बारिश के कारण … Read more
- धुमधाम ने मनाई गई मेही परमहंस जी महाराज की जयंतीकोढा /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मखदमपुर पंचायत में महर्षि मेही परमहंस जी महाराज की गुरु जयंती अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाई गई। प्रातःकाल सत्संग प्रेमियों ने प्रभात फेरी निकालकर … Read more
- सेवानिवृत्ति पर कर्मी को दी गयी भावभीनी विदाईकटिहार – केबी झा कॉलेज के चतुर्थवर्गीय कर्मी विजयनाथ मिश्रा का विदाई समारोह का आयोजन किया गया । यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० संजय सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। जहां छात्रों और … Read more
- उत्क्रमित मध्य विद्यालय बैराखोरे में गुरु गोष्ठी एवं जनगणना को लेकर बैठक आयोजितविद्यालय में गुरु गोष्ठी व जनगणना को लेकर बैठक बारसोई /कटिहार – बारसोई प्रखंड के अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय बैराखोरे में गुरु गोष्ठी एवं जनगणना सेंसस को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक का … Read more
- बिजली की समस्याओं को दूर करने के लिए एसडीओ ने की बैठकबिजली विभाग के पदाधिकारी को दिए आवश्यक दिशा निर्देश 20 दोनो के अंदर बिजली होंगे दुरुस्त बारसोई /कटिहार – अनुमंडल सभागार भवन में बिजली की समस्याओं को दूर करने के लिए एक विशेष बैठक … Read more
- टेढ़ागाछ में बिजली व्यवस्था बदहाल: हल्की बारिश के बाद 15 घंटे का ब्लैकआउट, लोगों में रोषविजय कुमार साह/टेढ़ागाछ टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की लचर व्यवस्था स्थानीय निवासियों के लिए मुसीबत का सबब बन गई है। बुधवार रात्रि को करीब एक घंटे तक रुक-रुक कर हुई बारिश के … Read more
- किशनगंज:शराब कांड में फरार महिला आरोपिता के घर कुर्की जब्तीरणविजय /पौआखाली बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने और फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत, पौआखाली पुलिस ने गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई को … Read more
- किशनगंज:नाबालिग लड़की हुई लापता, प्राथमिकी करवाई गई दर्जकिशनगंज/प्रतिनिधि सदर थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में गुरुवार को परिजनों ने नाबालिग लड़की के लापता होने की प्राथमिकी सदर थाना में दर्ज … Read more
- किशनगंज:मिठाई दुकान से दो बाल श्रमिक को करवाया गया मुक्तकिशनगंज/प्रतिनिधि बाल मजदूर के खिलाफ श्रम विभाग के चलाए जा रहे अभियान के दौरान शहर के पश्चिम पाली इमली गोला चौक के समीप से गुरुवार एक मिठाई दुकान से बाल मजदूर कर रहे तीन … Read more
- किशनगंज:फर्जी कंपनी बनाकर ठगी करने वाले गिरोह का मुख्य सरगना उत्तरप्रदेश के नोएडा से हुआ गिरफ्तार, फर्जी निवेश कंपनी के माध्यम से 81.83 लाख की हुई थी ठगीकिशनगंज/प्रतिनिधि फर्जी कंपनी बनाकर ठगी करने वाले गिरोह के सरगना को पुलिस की टीम ने उत्तर प्रदेश के नोएडा से गिरफ्तार किया है।दिघलबैंक निवासी आरोपी इकबाल अहमद को नोएडा (उत्तर प्रदेश) से 26 अप्रैल … Read more



























