• आंगनबाड़ी केंद्रों पर किया जाएगा टीकाकरण
• शहरी क्षेत्र में संपूर्ण टीकाकरण का विभाग ने रखा लक्ष्य
छपरा /प्रतिनिधि
वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के खिलाफ जिले में टीकाकरण अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है। खासकर शहरी क्षेत्रों में विभाग का उद्देश्य है कि विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाए। इसी कड़ी में शनिवार को छपरा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 1 से लेकर 4 तक में विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इसको लेकर विभाग के द्वारा माइक्रो प्लान तैयार किया गया है। जिला स्वास्थ समिति केडीपीएम अरविंद कुमार ने बताया कि प्रत्येक वार्ड में आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्वास्थ्य कर्मी जाकर टीकाकरण का कार्य करेंगे। सभी से अनुरोध है कि टीकाकरण अभियान में अपनी सहभागिता को सुनिश्चित करें और टीका लेकर खुद को सुरक्षित करें। डीपीएम ने बताया कि कोरोना के दूसरी लहर में सबसे अधिक शहरी क्षेत्र के लोग प्रभावित हुए थे। इसलिए शहरी क्षेत्र में शत-प्रतिशत टीकाकरण किया जाना अति आवश्यक है। स्वास्थ्य विभाग ने यह लक्ष्य रखा है कि शहरी क्षेत्र में पूर्ण टीकाकरण किया जाए इसको लेकर व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है।
चलने में असमर्थ बुजुर्गों को घर पर दिया जाएगा टीका:
सिविल सर्जन डॉ जनार्दन प्रसाद शिव कुमार ने बताया कि विशेष टीकाकरण अभियान के दौरान वैसे व्यक्ति जो चलने फिरने में बिल्कुल असमर्थ है उनके लिए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा विशेष व्यवस्था की जाएगी। प्रयास किया जाएगा कि उन व्यक्तियों के घर पर जाकर टीकाकरण किया जा सके। ताकि कोई भी व्यक्ति टीकाकरण से वंचित नहीं रहे। कोरोना संक्रमण से सुरक्षा प्रदान करने को लेकर टीकाकरण ही मजबूत हथियार है।
वैक्सीन को बनाएं सुरक्षा कवच:
जिला स्वास्थ्य समिति के डीपीएम अरविंद कुमार ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए हर व्यक्ति स्वयं को अपनी सुरक्षा कवच बनाएं। इसके लिए हर नागरिक को सजग और जागरूक रहना होगा। अब सरकार ने 18 साल के ऊपर के सभी लोगों के लिए टीकाकरण शुरू कर दिया है। इसलिए टीकाकरण के महत्व को युवा पीढी तक पहुंचाना आवश्यक है। जनजागरूकता से ही हम कोरोना पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। इसमें युवाओं की बहुत बड़ी भूमिका हो सकती है।
ऑनसाइट रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध:
टीकाकरण केंद्र पर लाभार्थियों को ऑनसाइट रजिस्ट्रेशन की सुविधा मिलेगी। इस केंद्र पर आकर ही अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं । इसके अलावा पहले से भी रजिस्टर्ड लाभार्थियों का भी टीकाकरण किया जायेगा। इसके लिए लाभार्थियों को पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा।
ऐसे रोकें संक्रमण का प्रसार:
• एक साथ 2 मास्क का प्रयोग करें
• आंतरिक स्थानों पर वायु संचार सुनिश्चित करें
• दूरी बनायें रखने का हरसंभव प्रयास करें
• साबुन से नियमित हाथ साफ़ करते रहें
• कोविड मरीजों को अलग कमरे में रखें
• सतहों को नियमित रूप से कीटाणुनाशकों से नियमित रूप से साफ़ करें
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- बिहार के राज्यपाल के किशनगंज आगमन को लेकर सुरक्षा एवं अन्य तैयारियों पर जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा समीक्षा बैठक,अधिकारियों को दिए गए जरूरी निर्देशकिशनगंज/किशनगंज राज्यपाल सैयद अता हसनैन के किशनगंज परिभ्रमण कार्यक्रम को लेकर समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में जिला पदाधिकारी विशाल राज एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में सुरक्षा एवं प्रशासनिक तैयारियों की … Read more
- सड़क दुर्घटना मे घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों मे पसरा मातमबहादुरगंज /किशनगंज/निशांत बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत दारुल उलूम चौक के समीप बीते गुरुवार की देर रात हुई सड़क दुर्घटना मे घायल मरीज का इलाज के दौरान मौत हो गयी। जहां पोस्टमार्टम उपरांत शव को … Read more
- 12 घंटे में शूटआउट का खुलासा: अररिया पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 3 बदमाश गिरफ्तार, हथियार-बाइक जब्तअररिया /अरुण कुमार अररिया जिले में पुलिस के द्वारा अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड कारवाई की जा रही है। उसी क्रम में पुलिस ने महज 12 घंटे के अंदर भारत फाइनेंस के कर्मी को गोली … Read more
- फर्जी GST बिल पर कोयला तस्करी का खेल उजागर: किशनगंज SP संतोष कुमार की बड़ी कार्रवाई, 4 वाहन जब्त, 4 गिरफ्तारकिशनगंज जिले में फर्जी जीएसटी कागजात के सहारे कोयला तस्करी के बड़े मामले का उद्भेदन पुलिस के द्वारा किया गया है।बता दे कि गलगलिया चेकपोस्ट पर कार्रवाई करते हुए चार कोयला लदे ट्रकों को … Read more
- इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट का खुलासा, 1 करोड़ की हेरोइन जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तारनेपाल से किशनगंज होते हैदराबाद तक फैला था साम्राज्य तेलंगाना पुलिस के सहयोग से रजा आलम की गिरफ्तारी के लिए जारी है छापेमारी किशनगंज पुलिस द्वारा की गई अब तक की सबसे बड़ी कारवाई किशनगंज /राजेश दुबे किशनगंज पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ … Read more
- आंधी-तूफान में एक दर्जन बिजली पोल गिरे,दो पंचायतों की बिजली सप्लाई ठपबारसोई /कटिहार – रविवार दोपहर आई तेज आंधी-तूफान व बारिश से बारसोई प्रखंड के कर्णपुर पंचायत स्थित निंधौर गांव में करीब एक दर्जन बिजली पोल गिरकर टूट गए। इससे निंधौर समेत दो पंचायतों की … Read more
- कटिहार:घायल महिला की इलाज के दौरान मौत,एक गिरफ्तारसमेली / कटिहार – भूमि विवाद में मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान चार दिन बाद मौत हो गई ।घटना कुरसेला थाना क्षेत्र के मोरसंडा वार्ड नंबर 1 निवासी मसोमात सुनीता देवी … Read more
- कटिहार:आर्म्स एक्ट के तहत प्राणपुर थाना में तीन अपराधी पर मामला दर्जदो अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेजा एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, एक मिसफायर कारतूस तथा एक बाइक प्राणपुर पुलिस ने जप्त किया प्राणपुर /कटिहार — कटिहार – प्राणपुर एनएच 31 सड़क बभनी … Read more
- अति प्राचीन नील सरस्वती मंदिर का अधिकारियों ने किया निरीक्षणअति प्राचीन नील सरस्वती मंदिर का पर्यटन विभाग की टीम ने बारीकी से निरीक्षण किया बारसोई /कटिहार – बारसोई प्रखंड के बेलवा पंचायत स्थित अति प्राचीन नील सरस्वती मंदिर का पर्यटन विभाग की टीम … Read more
- कटिहार:स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाएं परखी,गंगा घाट कटावरोधी कार्य में तेजी के दिए निर्देशबरारी में सांसद प्रतिनिधि का दौरा कटिहार – रविवार को सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने बरारी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा कर जनसुविधाओं और विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान … Read more
- कलाओं का मुख्य उद्देश्य व्यक्तित्व रचना में सुंदर सकारात्मक दिशा देना – कौशिकचंडीगढ़ बोर्ड की क्रियात्मक वार्षिक मेधा परीक्षा 2026 शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कटिहार – रंगन आर्ट क्राफ्ट एवं म्यूजिक कॉलेज के तत्वाधान में बरमसिया स्थित स्कॉटिश पब्लिक स्कूल के प्रांगण में वार्षिक मेघा क्रियात्मक … Read more
- कुरेठा रेलवे स्टेशन से मनिया एनएच 81 सड़क जर्जर,राहगीर परेशानमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के कुरेठा पंचायत के कुरेठा रेलवे स्टेशन से मनिया एन एच 81 तक कुल 4.150 किमी की सड़क पिछले कई माह से लगातार जर्जर एवं गड्ढे में तब्दील हो चुका … Read more
- स्मैक के साथ एक गिरफ्तार, भेजा गया जेलमनिहारी /कटिहार – मनिहारी पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या दो एसएम कालोनी से 7.37 ग्राम के साथ उन्नीस वर्षीय राहुल महतो ऊर्फ सुरेश महतो पिता मानिक महतो को … Read more
- कटिहार:विकास सिंह बने बीर कुंवर सेवा परिषद के अध्यक्ष,लोगो ने दी बधाईकटिहार – शहर के बीर कुंवर सिंह इंडोर स्टेडियम के प्रांगण में बाबू वीर कुंवर सिंह सेवा परिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बाबू वीर कुंवर सिंह सेवा परिषद के … Read more
- देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार,भेजा गया जेलमनिहारी /कटिहार – मनिहारी थाना क्षेत्र के हसवर फोरलेन से दो लोगों को 39 लीटर देशी शराब के साथ रविवार को गिरफ्तारकर जेल भेज दिया गया है। इस संदर्भ में मनिहारी थानाकांड संख्या 123/26 … Read more
- कटिहार:एनएच 31 कुरसेला में फिर लगने लगा जाम,घंटों रेंगती रही गाड़ियांकुरसेला/कटिहार – कुरसेला में एनएच 31 पर एक बार फिर जाम की समस्या सिर उठाने लगी है। रोजाना सुबह-शाम जाम की समस्या उत्पन्न हो जा रही है। इस दौरान लंबी दूरी तक ट्रकों और … Read more
- धारदार हथियार से महिला पर हमलाहालत गंभीर, दो आरोपी गिरफ्तारफलका /कटिहार – फलका थाना क्षेत्र के गोविंदपुर पंचायत स्थित वाहिद नगर गांव में घरेलू विवाद में हुए हिंसक झड़प बढ़ता ही जा रहा है। विगत रात वाहिद नगर गांव में अपने रिश्तेदार के … Read more
- कटिहार में पूर्व सैनिकों एवं उनकी विधवाओं के साथ किया गया शौर्य संवादकटिहार – स्टेशन हेड क्वाटर कटिहार में शौर्य संबाद आयोजित कर भूतपूर्व सैनिक , सैनिकों तथा वीरनारियों की समस्या सुनी गई। कार्यक्रम में 39 भूतपूर्व सैनिक, 09 सैनिकों की विधवा और 01 वीरनारी शामिल … Read more
- प्रखंड कल्याण पदाधिकारी ने जन वितरण प्रणाली के दुकान का किया भौतिक सत्यापनमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के चित्तौड़िया पंचायत एवं कुरेठा पंचायत के जन वितरण प्रणाली के दुकान का प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सुशील कुमार के द्वारा भौतिक सत्यापन किया गया। इस मौके पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी … Read more
- आंधी-तूफान में आये वज्रपात से खेत में काम कर रहे किसान की मौत,गांव में पसरा मातमबरारी/कटिहार -प्रखंड क्षेत्र केसुखासन पंचायत के इस्लामपुर गांव में रविवार दोपहर को अचानक आए आंधी-तूफान के बीच वज्रपात ठनका गिरने से एक किसान की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक … Read more




























