• बस अड्डा व रेलवे स्टेशन पर की जायेगी कोरोना की जांच
• स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव ने दिया निर्देश
• होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों की निगरानी
छपरा /प्रतिनिधि
जिले में वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। जिले में कोरोना की जांच में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने पत्र जारी कर निर्देश दिया है कि ट्रेन तथा अंतरर्राज्यीय बसों के माध्यम से अन्य राज्यों से आने वाले यात्रियों का उनके गंतव्य स्टेशन, बस अड्डों पर रैपिड एंटीजन किट के माध्यम से सघन रूप से जांच करायी जाए। जाँच के परिणाम के आलोक में पूर्व में निर्गत निदेशों के आलोक में होम आइसोलेशन में रह रहे या कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य के निरंतर अनुश्रवन की व्यवस्था की जाए। जिन इलाकों में संक्रमण के मामले पाए जाते हैं वहाँ सघन जांच करायी जाए तथा संक्रमित व्यक्तियों की पहचान के उपरांत कंटैक्ट ट्रेसिंग निश्चित रूप से की जाए।
कोरोना जांच में तेजी लाने के लिए लक्ष्य निर्धारित:
राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार ने पत्र जारी कर निर्देश दिया है लक्ष्य के अनुरूप कोविड जांच का सैंपल संग्रह करना सुनिश्चित करें। जिला में शत-प्रतिशत कोविड टेस्टिंग कार्य सम्पन्न करना सुनिश्चित करेंगे। किसी भी स्थिति में लक्ष्य से कम जाँच स्वीकार्य नहीं होगा। जिले में प्रतिदिन 1000 आरटीपीसीआर तथा 90 ट्रूनेट जांच के लिए सैंपल लिया जायेगा। इसके साथ व्यापक स्तर पर रैपिड एंटीजन किट के माध्यम से प्रखंड जिला व गांव स्तर पर कोरोना की जांच की जायेगी ।
स्वास्थ्य महकमा अब पूरी तरह से तैयार:
सिविल सर्जन डॉ. जर्नादन प्रसाद सुकुमार ने कहा कि सभी की कोशिश रहनी चाहिए कि कोरोना से बचाव के इंतजाम खुद भी करते रहें। ऐसा करने से तीसरी लहर आने की आशंका को ही कुंद किया जा सकता है। फिर भी यदि कोई आकस्मिक स्थिति हुई तो स्वास्थ्य महकमा अब पूरी तरह से तैयार है। कोरोना की तीसरी लहर में शून्य से 18 वर्ष तक के लोगों व बच्चों को अत्यधिक रूप से प्रभावित होने की आशंका व्यक्त की गई है। इस संभावित परिस्थिति में बीमार बच्चों की अनुमानित वृद्धि से निपटने व नियंत्रित करने के लिए पूर्व तैयारी की जा रही है।
लक्ष्य के अनुरूप सैंपल कलेक्शन सुनिश्चित करें:
राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देशानुसार सिविल सर्जन डॉ. जेपी सुकुमार ने पत्र जारी कर सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया है। सिविल सर्जन ने कहा कि लक्ष्य के अनुरूप सैंपल संग्रह करना सुनिश्चित करें। अधिक से अधिक व्यक्ति की सैंपल संग्रहित करें। पत्र के माध्यम से सभी स्वास्थ्य संस्थानों को आरटीपीसीआर जांच एवं रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए निर्देश दिया गया था। उक्त के आलोक में सभी स्वास्थ्य संस्थान आर टी पी सी आर का न्यूनतम 100 नमूना संग्रहित कर जिला को भेजेंगे एवं रैपिड एंटीजन का कम से कम 200 जांच करेंगे।
आज की अन्य खबरें पढ़े:
- सड़क नहीं, पगडंडी बनी सहारा: दुर्गापुर स्कूल तक पहुंचना बना चुनौतीकोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम प्रखंड के बड़ीजान पोठीमारी जागीर पंचायत के प्राथमिक विद्यालय दुर्गापुर उतर टोला बीईपी तक पहुंचने के लिए सड़क सुविधा का घोर अभाव है। दुर्गापुर प्रधानमंत्री मुख्य सड़क से प्राथमिक विद्यालय … Read more
- पुलिस ने मोबाइल छीनतई की घटना का किया उद्भेदन, 24 घंटे के भीतर दो शातिर गिरफ्तारकिशनगंज /सागर चंद्रा पुलिस ने मोबाइल छिनतई की घटना का सफल उद्भेदन किया है। वैज्ञानिक तरीके से मामले की जांच कर रही पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर घटना में शामिल दोनों आरोपियों … Read more
- रंगदारी की मांग कर दुकानदार को पीटा, केस दर्जकिशनगंज/सागर चंद्रा रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने एक दुकानदार की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पंचायती कर मामले को रफा-दफा करने का प्रयास किया। लेकिन आरोपियों ने … Read more
- दहेज लोलुप ससुराल वालों ने गर्भवती महिला को किया प्रताड़ित, केस दर्जकिशनगंज/सागर चंद्रा दहेज लोलुप ससुराल वालों के द्वारा गर्भवती महिला को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। रोज रोज की प्रताड़ना से तंग आकर पीड़ित महिला न्याय की … Read more
- दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर ससुराल वालों ने महिला के साथ मारपीट कर घर से निकालासागर चंद्रा / किशनगंज दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर ससुराल वालों ने महिला को मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। घटना के बाद पीड़ित महिला अपने ससुराल के बाहर ही पड़ी … Read more
- बंधक बना कर रखें तीन नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने किया बरामद,आरोपी फरारसागर चंद्रा/किशनगंज विगत कई दिनों से बंधक बनाकर रखें गये तीन नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने बरामद किया है। मझिया गुलगुला चौक निवासी मुजफ्फर के घर छापेमारी कर पुलिस ने तीनों नाबालिग लड़की को … Read more
- हत्या के प्रयास मामले में दो आरोपित गिरफ्तारकुरसेला /कटिहार – कुरसेला पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार गिरफ्तार दोनों आरोपितों से पूछताछ की जा रही … Read more
- लगातार हो रही झमाझम बारिश से सड़कों पर जलजमाव,आवागमन कष्टप्रदकिसानों को झमाझम बारिश होने से अगहनी धान की रोपनी में सर्वाधिक लाभ पहुंचा प्राणपुर /कटिहार-दो दिनों से हो रही झमाझम बारिश से ग्रामीण इलाकों के सड़कों में जल जमाव हो जाने से आवागमन … Read more
- विधायक ने घुस लेने वालो को किया सावधान,कहा सबूत मिलने पर होगी एफआईआरमनिहारी /कटिहार – विधायक मनोहर प्रसाद सिंह के आवासीय परिसर में क्षेत्रीय समस्याओ तथा संगठनिक व्यवस्था को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया । विधानसभा चुनाव के बाद यह पहली बैठक थी … Read more
- बिजली की समस्या से लोग परेशान,व्यवस्था में सुधार की मांग सालमारी/कटिहार – बलिया बेलोन क्षेत्र के ग्राम पंचायत चनदहर में वर्षों पूराना जर्जर बिजली तार, बिजली … Read more
- मोबाइल चोरी के आरोप में युवक गिरफ्तार,भेजा गया जेलबारसोई /कटिहार – अनुमंडल अस्पताल बारसोई में इलाजरत मरीज का मोबाइल चोरी कर भाग रहे एक युवक को लोगों ने रंगे हाथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में बारसोई थाना पुलिस ने … Read more
- कटिहार:प्रसव पूर्व 59 गर्भवती महिलाओं की हुई जांचमनसाही/कटिहार – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनसाही में प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित अभियान के तहत प्रसव पूर्व 59 गर्भवती महिलाओं की जांच हुई। इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रेमराज ने बताया कि पोषक क्षेत्र … Read more
- BiharCrime:203 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार,पति फरारअमदाबाद /कटिहार – पुलिस ने नशे के कारोबार के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए 203 ग्राम स्मैक के साथ एक महिला को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।इस संबंध में थानाध्यक्ष … Read more
- टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में रतन टाटा भखरीपुर ने 43 रन से दुर्गास्थान कटिहार को हरा कर कप पर जमाया कब्जामनसाही/कटिहार – रामलीला मैदान मेरा में टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के पांचवें संस्करण का खिताब भखरीपुर अपने नाम कर लिया। फाइनल में रतन टाटा भखरीपुर एवं दुर्गा स्थान कटिहार की टीम पहुंची। दोनों टीमों … Read more
- आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है – नगर आयुक्तसहयोग शिविर के आवेदनों के त्वरित निष्पादन एवं सामान्य बोर्ड के निर्णयों के अनुपालन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित कटिहार – नगर निगम के सभा प्रशाल भवन में नगर आयुक्त संतोष कुमार की अध्यक्षता … Read more
- कटिहार:एसपी ने किया कदवा थाना का औचक निरीक्षण, दिये निर्देशकदवा/कटिहार-जिले में नव पदस्थापित आरक्षी अधीक्षक परिचय कुमार ने बुद्धवार की देर शाम कदवा थाना का औचक निरीक्षण किया।अचानक पुलिस कप्तान की गाड़ी थाना पहुंची देखकर पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों में हड़कंप मच गया। … Read more
- सोशल मीडिया पर अवैध हथियार लहराना पड़ा भारीअवैध हथियार लहराते फोटो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार डंडखोरा /कटिहार— सोशल मीडिया के दौर में दिखावे की होड़ अब युवाओं को भारी मुसीबत में डाल रही है। थाना क्षेत्र में एक ऐसा ही … Read more
- एसीजेएम मनीष कुमार को दी गई श्रद्धांजलिकटिहार कोर्ट – जिला व्यवहार न्यायालय के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रणवीर सिंह के नेतृत्व में न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्ता संघ व न्यायालय कर्मियों की ओर से कटिहार में पदस्थापित अवर न्यायाधीश मनीष कुमार … Read more
- मरगहा से सोना खाल तक युद्धस्तर पर कटाव रोधी कार्य कराने की मांगमनिहारी /कटिहार – गंगा के बढ़ते कटाव को लेकर जदयू जिला उपाध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य सुमति देवी ने प्रशासन से मरगहा से सोना खाल तक युद्धस्तर पर कटाव रोधी कार्य कराने की मांग … Read more
- एक दिवसीय प्रक्षेत्र दिवस एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजनप्राणपुर /कटिहार – पाट अनुसंधान केन्द्र कटिहार की ओर से एक दिवसीय प्रक्षेत्र दिवस एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन अनुसूचित जाति उपयोजन के तहत नाथनगर गाँव प्राणपुर में किया गया । इसमें प्राणपुर प्रखंड … Read more
- कटिहार रेल मंडल में चार नए आरओबी निर्माण प्रस्तावों को मिली मंजूरी की राह हुई आसान,कई लेवल क्रॉसिंग होंगी जाम से मुक्तकटिहार – पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे एनएफआर के महाप्रबंधक निर्माण कार्यालय मालीगांव गुवाहाटी की ओर से जारी पत्र के अनुसार कटिहार रेल मंडल के अंतर्गत चार महत्वपूर्ण रेल ओवरब्रिज निर्माण प्रस्तावों को वर्ष 2026-27 के … Read more
- चोरी की रेलवे सामग्री के साथ दो शातिर अपराधी को आरपीएफ ने किया गिरफ्तारकटिहार – रेलवे सुरक्षा बल ईस्ट पोस्ट कमांडर विक्रम कुमार के नेतृत्व में आरपीएफ ने रेलवे संपत्ति की चोरी के एक महत्वपूर्ण मामले का सफल उद्भेदन करते हुए दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया … Read more
- एआईएमआईएम का सीमांचल मिशन तेज, किशनगंज समेत चार जिलों को मिले नए जिलाध्यक्षसंवाददाता /किशनगंज असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के द्वारा बिहार में पार्टी संगठन का विस्तार करते हुए सीमांचल के चार जिलों के जिला अध्यक्षों के नाम का ऐलान किया गया ।गुरुवार को पार्टी के … Read more
- डायवर्सन पर बह रहा पानी,आवागमन में भारी परेशानीटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह लगातार हो रही वर्षा के कारण प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत डाकपोखर पंचायत के धाधर चौक से रहमतपुर जाने वाली मुख्यमंत्री सड़क पर स्टील भट्ठा के निकट मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना के तहत … Read more
























