देश /डेस्क
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने योग गुरु बाबा रामदेव को पत्र लिखकर एलोपैथिक चिकित्सा को लेकर उनके द्वारा दिए गए आपत्तिजनक बयान को वापस लेने की बात कही है । डॉ हर्षवर्धन ने अपने पत्र में लिखा है कि एलोपैथिक दवाओं व डॉक्टरों पर आपकी टिप्पणी से देशवासी बेहद आहत हैं। लोगों की इस भावना से मैं आपको फोन पर पहले भी अवगत करा चुका हूं। संपूर्ण देशवासियों के लिए कोरोना के खिलाफ़ दिन-रात युद्धरत डॉक्टर व अन्य स्वास्थ्यकर्मी देवतुल्य हैं। आपने अपने वक्तव्य से न केवल कोरोना योद्धाओं का निरादर किया, बल्कि देशवासियों की भावनाओं को भी गहरी ठेस पहुंचाई है।
कल आपने जो स्पष्टीकरण जारी किया है, वह लोगों की चोटिल भावनाओं पर मरहम लगाने में नाकाफ़ी है।साथ ही उन्होंने लिखा कि कोरोना महामारी के इस संकट भरे दौर में जब एलोपैथी और उससे जुड़े डॉक्टरों ने करोड़ों लोगों को नया जीवनदान दिया है, आपका यह कहना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि लाखों कोरोना मरीज़ों की मौत एलोपैथी दवा खाने से हुई। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि कोरोना महामारी के खिलाफ़ यह लड़ाई सामूहिक प्रयासों से ही जीती जा सकती है। इस लड़ाई में हमारे डॉक्टर, नर्से और दूसरे स्वास्थ्यकर्मी जिस तरह अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों को बचाने में दिन-रात जुटे हैं, वह कर्तव्य और मानव सेवा के प्रति उनकी निष्ठा की अतुलनीय मिसाल है।
आप इस तथ्य से भी भली-भांति परिचित हैं कि कोरोना के खिलाफ़ इस लड़ाई में भारत सहित पूरे विश्व के असंख्य डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों ने अपनी जानें न्यौछावर की हैं।डॉक्टर हर्षवर्धन ने अपने पत्र में लिखा है कि ऐसे में, आप के द्वारा कोरोना के इलाज में एलोपैथी चिकित्सा को ‘तमाशा’, ‘बेकार’ और ‘ ‘दिवालिया’ बताना दुर्भाग्यपूर्ण है। आज लाखों लोग कोरोना से ठीक होकर घर जा रहे हैं। आज अगर देश में कोरोना से मृत्यु दर सिर्फ़ 1.13% और रिकवरी रेट 88% से अधिक है, तो उसके पीछे ऐलोपैथी और उसके डॉक्टरों का अहम योगदान है । डॉक्टर हर्षवर्धन ने अपने पत्र में लिखा कि
वैक्सीन एक अहम हथियार साबित हो रहा है, यह भी एलोपैथी की ही देन है। आपने अपने स्पष्टीकरण में सिर्फ़ यह कहा है कि आपकी मंशा मॉडर्न साइंस और अच्छे डॉक्टरों के खिलाफ़ नहीं है। मैं आपके द्वारा दिए गए स्पष्टीकरण को पर्याप्त नहीं मानता। उन्होंने कहा कि विश्वभर के कोरोना योद्धाओंकी भावनाओं का सम्मान करते हुए, अपना आपत्तिजनक और दुर्भाग्यपूर्ण वक्तव्य पूर्ण रूप से वापस लेंगे।बता दे कि आईएमए बाबा रामदेव द्वारा दिए गए बयान से आक्रोशित है और आईएमए द्वारा उन्हें नोटिस भी भेजा गया है ।हालाकि विवाद बढ़ता देख बाबा रामदेव की तरफ से आचार्य बालकृष्ण ने सफाई देते हुए कहा था कि उनका मकसद चिकित्सको को ठेस पहुंचाना नहीं था बाबा ने दूसरे संदर्भ में यह बयान दिया था ।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- ठाकुरगंज-बहादुरगंज मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक,एक युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायलबहादुरगंज /किशनगंज/निसार अहमद ठाकुरगंज-बहादुरगंज मुख्य मार्ग एन एच 327 ई पर नसीमगंज चौक के समीप गुरुवार की देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।जहाँ लोहागाड़ा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार … Read more
- किशनगंज:एसपी ने मासिक समीक्षा बैठक के दौरान दिये आवश्यक दिशा-निर्देशपुलिस अधिकारियों को किया गया सम्मानित सागर चंद्रा/किशनगंज टाउन थाना परिसर स्थित पुलिस सभागार में एसपी संतोष कुमार ने जिले के पुलिस पदाधिकारियों के साथ मासिक समीक्षा बैठक की। इस दौरान एसपी काफी तल्ख … Read more
- युवती लापता,परिजन ने महिला पर बहला-फुसलाकर कर भगा ले जाने का लगाया आरोपसागर चंद्रा/किशनगंज टाउन थाना क्षेत्र के पिपला निवासी 18 वर्षीय युवती के लापता हो जाने का मामला सामने आया है। परिजनों ने बंगाल के बिलायतीबाड़ी निवासी महिला रूखसाना खातून और उसके सहयोगियों पर युवती … Read more
- बिजली चोरी करने के आरोप में उपभोक्ता के विरुद्ध केस दर्ज़किशनगंज/सागर चंद्रा बिजली चोरी पर रोक लगाने के लिए विभाग के द्वारा गठित टीम लगातार छापामारी कर रही है। इसी दौरान टीम ने गुप्त सूचना पर टाउन थाना क्षेत्र के ठौआपाड़ा निवासी रमेश चौहान … Read more
- किशनगंज: वाहन मालिक के विरुद्ध केस दर्जगुरुवार को जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में हुई हुई थी बड़ी छापेमारी । सागर चंद्रा/ किशनगंज अवैध बालू खनन की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद डीएम विशाल राज और एसपी … Read more
- वॉल्वो बस ने बाइक सवार को कुचला,युवक की मौत,परिजनों का रो रोकर बुरा हालपोठिया (किशनगंज)इरफान पोठिया थाना क्षेत्र के बौधीगच्छ गांव के एक युवक की मौत शुक्रवार की सुबह वॉल्वो बस से कुचल कर हो गई. जबकि बाइक पर सवार एक अन्य गंभीर रूप से घायल है. … Read more
- विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर टेढ़ागाछ थाना परिसर में दिलाई गई शपथटेढ़ागाछ /विजय कुमार साह टेढ़ागाछ विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर शुक्रवार को टेढ़ागाछ थाना परिसर में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपर थाना अध्यक्ष रितेश कुमार ने … Read more
- टेढ़ागाछ में छह घंटे ठप रही बिजली, जनजीवन प्रभावितविजय कुमार साह/टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को सुबह 10 बजे से बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण आम जनजीवन के साथ-साथ सरकारी एवं निजी कार्य भी प्रभावित रहे। बिजली नहीं रहने से प्रखंड … Read more
- विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर बाल श्रम मुक्त राष्ट्र निर्माण का संकल्पकटिहार – विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर मुख्य सचिव बिहार सरकार के निर्देशानुसार बाल कल्याण समिति प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी का पीठ कटिहार में अपराह्न 12:00 बजे बाल श्रम के विरुद्ध … Read more
- राजकीय सम्मान के साथ हुआ थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र अमरेंद्र का अंतिम संस्कार,नम आंखों से दी गई विदाईमनिहारी /कटिहार – बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में एनएच-31 पर हुए भीषण सड़क हादसे में शहीद हुए अरार थाना मधेपुरा के थानाध्यक्ष एवं मनिहारी नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या-9 स्थित धमक टोला … Read more
- हसनगंज में विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजितहसनगंज /कटिहार – विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर श्रमायुक्त कार्यालय की ओर से श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण कार्यक्रम के तहत एक जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में … Read more
- कटावरोधी कार्य की गुणवत्ता में अनियमितता की शिकायत पर विधायक ने किया निरीक्षणगुणवत्तापूर्ण हो कार्य पदाधिकारी को दिए निर्देश बारसोई /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के चांदपाड़ा पंचायत बालू पाड़ा हाट के निकट बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा कटावरोधी कार्य कराया जा रहा है। परंतु बोरा पिचिंग कार्य … Read more
- नगर निगम नव निर्वाचित सशक्त स्थायी समिति की बैठक में विकास योजना पर मंथन,जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णयकटिहार – नगर निगम कटिहार की सशक्त स्थायी समिति की बैठक गुरुवार को नगर निगम सभागार में महापौर उषा देवी अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में नव निर्वाचित सभी सदस्यों ने … Read more
- प्रखंड बीस सूत्री समिति की बैठक आयोजित, योजनाओं की हुई समीक्षासरकारी योजनाओं की समीक्षा और क्रियान्वयन पर जोर कोढा /कटिहार-कोढ़ा प्रखंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को बीस सूत्री समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित किया गया। बैठक बीस सूत्री के अध्यक्ष मनोज सिंह … Read more


























